भाभी ने गुस्से में देवर पर सबके सामने किया धारदार हथियार से हमला, सुबह दोनों के बीच हुई थी किचकिच

आरा में एक भाभी ने गुस्से में आकर देवर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में देवर जख्मी हो गया। बताया जाता है कि घर की साफ सफाई को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद भाभी ने देवर पर हमला कर दिया।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:47 PM (IST)
भाभी ने गुस्से में देवर पर सबके सामने किया धारदार हथियार से हमला, सुबह दोनों के बीच हुई थी किचकिच
आरा में भाभी ने धारदार हथियार से किया देवर पर हमला। सांकेतिक तस्वीर

आरा, जागरण टीम: आरा में एक भाभी ने अपने देवर पर धारदार हथियार से हमला किया है। पूरा मामला जिले के नवादा थाना के करमन टोला मुहल्ले का है। भाभी के हमले के बाद देवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक शुक्रवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर भाभी ने धारदार हथियार से मार देवर को जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक  35 वर्षीय पुत्र मो.जावेद करमन टोला निवासी मो.अब्दुल जफर का पुत्र   है।

इधर मो.जावेद ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिनों से घरेलू विवाद चला आ रहा है।  सुबह जब उसकी पत्नी एवं उसकी भाभी के बीच घर में साफ-सफाई करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। जिसके बाद उक्त भाभी ने धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

दो पक्षों में मारपीट में तीन जख्मी

जासं,आरा। नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह नाला बनाने की विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार झड़प में नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला मोहल्ला निवासी नेम कुमार के पुत्र सरोज कुमार एवं दूसरे पक्ष से महिला व एक पुरूष को चोटें आई हैं। इधर सरोज कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा उनके जमीन पर जबरन नाला बनाया जा रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो उनके बीच नोंकझोंक  हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट की। जिसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। 

chat bot
आपका साथी