रामविलास पासवान के श्राद्धकर्म में चिराग पासवान ने छुए नीतीश कुमार के पांव, तेजस्वी भी रहे मौजूद

आज मंगलवार को रामविलास पासवान के श्राद्धकर्म के अवसर पर राजधानी स्थित प्रदेश लोजपा कार्यालय में ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया है। जिसमें पीएमसीएम जेपी नड्डा और तेजस्‍वी यादव सहित कई नेता आमंत्रित किए गए हैं। सोमवार को चिराग ने खगडिय़ा में करेह नदी में प्रवाहित की पिता की अस्थियां

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 11:29 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 09:40 PM (IST)
रामविलास पासवान के श्राद्धकर्म में चिराग पासवान ने छुए नीतीश कुमार के पांव, तेजस्वी भी रहे मौजूद
स्व. राम विलास पासवान के श्राद्धकर्म पर आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार का पैर छूते चिराग पासवान।

पटना/ अलौली (खगडिय़ा) , जेएनएन। रामविलास पासवान के श्राद्ध कार्यक्रम में मंगलवार को प्रदेश लोजपा मुख्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेता पहुंचे। करीब सवा पांच बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रामविलास के छोटे भाई और सांसद पशुपति कुमार पारस तथा भतीजे प्रिंस राज ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। साथ ही प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान समेत अन्य परिजनों से मिले और उनसे बातचीत की। उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। वे करीब चालीस मिनट तक श्राद्ध कार्यक्रम  में रुके। इस दौरान चिराग उनके पास बैठे और बातचीत की। चिराग की दूसरी तरफ  तेजस्वी यादव भी बैठे थे। 

श्राद्धकर्म में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, सांसद रामकृपाल यादव, भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, लोजपा के पंजाब राज्य के अध्यक्ष किरणजीत सिंह, भाजपा के विधान पार्षद डॉ.संजय पासवान, पूर्व मंत्री श्याम रजक और पूर्व एमएलसी संजय सिंह समेत अन्य नेताओं ने पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं लोजपा के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, संजय पासवान, मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंह कल्लू समेत अन्य कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे दिखे। 

आज चिराग बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन डाक्यूमेंट जारी करेंगे

लोजपा प्रमुख चिराग पासवान बुधवार को साढ़े दस बजे पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसे चिराग ने 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन डाक्यूमेंट-2020Ó नाम दिया है। इसके बाद चिराग पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। यहां चिराग पार्टी उम्मीदवार डॉ.उषा विद्यार्थी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद चिराग सड़क मार्ग से जहानाबाद, अतरी और नवादा में चुनावी सभाएं करेंगे।

chat bot
आपका साथी