शक्ति सिंह ने 207 किलो वजन उठाकर मेजबान बिहार को दिलाया कांस्य पदक

ऑल इंडिया सिविल सर्विस वेटलिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग तथा बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट के दूसरे दिन बिहार के लिए पहला पदक शक्ति सिंह ने कांस्य के रूप में दिलाया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 09:33 AM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 09:33 AM (IST)
शक्ति सिंह ने 207 किलो वजन उठाकर मेजबान बिहार को दिलाया कांस्य पदक
शक्ति सिंह ने 207 किलो वजन उठाकर मेजबान बिहार को दिलाया कांस्य पदक

पटना, जेएनएन। पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हाल में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विस वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग तथा बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट के दूसरे दिन 10 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। राजेश मित्तल (राजस्थान), अमित शर्मा (जयपुर), मनस्वरूफ (हरियाणा), फिरोज युनूस खान (कानपुर) ने अपने-अपने भार वर्ग मेें सर्वाधिक वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मेजबान बिहार के लिए पहला पदक शक्ति सिंह ने कांस्य के रूप में दिलाया।

सचिवालय स्पोट्र्स क्लब पटना द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में राजस्थान के राजेश मित्तल ने 81 किलो ग्राम भारवर्ग में स्नैच और जर्क में 277 किलो उठाकर स्वर्ण पदक जीता। रजत दिल्ली के संदीप कुमार ने 209 किला उठाकर जीता। हरियाणा के विजय कुमार (202) को कांस्य मिला।

मेजबान बिहार के खेमे में ला दी खुशी

109 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में बिहार के शक्ति सिंह ने 207 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीतकर मेजबान के खेमे में खुशी ला दी। इस भार वर्ग का स्वर्ण राजस्थान के भुवनेश्वर ने 261 किलो उठाकर जीता। रजत पदक आंध्र प्रदेश के पीबी वीएस किशोर ने 236 किलोग्राम वजर उठाकर जीता। आज यानी शुक्रवार को सभी विजेताओं को आयोजन सचिव मिथिलेश मिश्रा, आइपीएस ने  पदक प्रदान किया। इस अवसर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के सलाहकार बलराम प्रसाद, सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव विजय कुमार श्रीवास्तव, गृह कारा विभाग के प्रेम कुमार मौजूद थे।

अन्य वर्ग में स्वर्ण, रजत व कांस्य विजेता-89 किग्रा

अमित शर्मा (जयपुर), ओमकार शेखारोतरायी (महाराष्ट्र), रमेश कोटकार (मुंबई)।

96 किग्रा-मनसावरुफ (हरियाणा), धर्मेन्द्र (हरियाणा), मोरेच (यूपी), 102 किग्रा-सौरभ मेहता (जयपुर), अमित कुमार शर्मा (कानपुर), नीरज  (हरियाणा), 109 किग्रा-फिरोज यूनुस खान (कानपुर), भगवान सिंह शेखावत (जयपुर), सुशील कुमार गौतम (दिल्ली)।

chat bot
आपका साथी