मोकामा बाल सुधार गृह की व्यवस्था से नाराज संवासिन ने काटी नस, सात फरार

पटना के मोकामा स्थित बाल सुधार गृह से शुक्रवार की रात सात संवासिन फरार हो गई हैं। जबकि एक ने अपने हाथ की नस काट ली है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 11:07 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 11:07 AM (IST)
मोकामा बाल सुधार गृह की व्यवस्था से नाराज संवासिन ने काटी नस, सात फरार
मोकामा बाल सुधार गृह की व्यवस्था से नाराज संवासिन ने काटी नस, सात फरार

पटना, जेएनएन। पटना में एक बार फिर संवासिनों के भागने की खबर ने प्रशासन को सकते में डाल दिया है। इस बार घटना मोकामा में हुई है। यहां नाजरथ अस्पताल द्वारा संचालित बालिका सुधार गृह से एक साथ सात संवासिन फरार हो गई हैं। जबकि एक ने अपने हाथ की नस काट ली है। फरार संवासिन में पांच मुजफ्फरपुर कांड की पीड़िताएं बताई जा रही हैं। संवासिनों की फोटो और डिटेल मोकामा पुलिस को सौंप दी गई है। सूचना पर एएसपी लिपि सिंह पहुंच गई हैं।

बताया जाता है कि बाल सुधार गृह की व्यस्था से नाराज होकर शुक्रवार को एक संवासिन ने अपने हाथ की नस काट ली। सूचना पर बाल सुधार गृह कर्मियों ने उसे पटना एम्स में भर्ती कराया। इसी दौरान आक्रोशित सात संवासिन भी बाल सुधार गृह से फरार हो गईं। बताया जाता है कि एक साल पहले भी इसी बाल सुधार गृह से तीन संवासिन भाग गई थीं।
बताया जाता है कि एनजीओ द्वारा संचालित गृह में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी जाने नहीं दिया जाता। कई बार निरीक्षण के लिए गए पुलिस पदाधिकारियों ने जांच करने की कोशिश की पर उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा।

chat bot
आपका साथी