किशोरी से दुष्‍कर्म कर बना लिया वीडियो, उसकी मां को भी नहीं बख्‍शा, बिहार के शेखपुरा की घटना

बिहार के शेखपुरा जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानकर लोग हैरान हैं। यहां मनचलों ने पहले तो बेटी के साथ दुष्‍कर्म किया और फिर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसकी मां के साथ भी ऐसा ही काम किया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:47 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:08 AM (IST)
किशोरी से दुष्‍कर्म कर बना लिया वीडियो, उसकी मां को भी नहीं बख्‍शा, बिहार के शेखपुरा की घटना
वाट्सएप से बनाया मां-बेटी का अश्‍लील वीडियो। सांकेतिक तस्‍वीर

शेखपुरा, जागरण संवाददाता। जिला के अरियरी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ऐसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है जिसे सुनकर लोग कांप जाएं। पहले 14 साल की लड़की का यौन शोषण किया। उसका वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की की मां के साथ भी ऐसी ही घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वीडियो वायरल भी कर दिया। मामला उजागर हुआ तो थाने तक पहुंच गया। घटना को अंजाम देने का आरोप विनोद कुमार, ऋतुराज और कुणाल पर लगाया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। महिला थाना की एसएचओ कंचना कुमारी ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं। लेकिन उन्‍हें जल्‍द पकड़ लिया जाएगा। 

लड़की को शाम में पकड़ किया सामूहिक दुष्‍कर्म 

प्राथमिकी के अनुसार जून महीने में लड़की शाम में कहीं जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही विनोद कुमार ने उसे पकड़ लिया। जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। लड़की अपने साथ हुई ज्‍यादती को सहन कर गई। किसी को कुछ नहीं बताया। इससे विनोद का मनोबल बढ़ गया। इसके बाद उसके दो साथी भी इस घटना में शामिल हो गए। वे लड़की को वाट्सएप काल करने लगे। इसी दौरान वीडियो काल कर छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया। 

मां को भी वीडियो काल कर बनाया अश्‍लील वीडियो 

तब उसकी मां को इसकी जानकारी हुई। दुस्‍साहस ऐसा कि मनचले उसकी मां को धमकी देने लगे। इसके बाद उसकी मां को भी वीडियो काल कर ऐसा ही वीडियो बनाया जैसा बेटी का बनाया था लेकिन इसके बाद भी मां-बेटी चुप ही रहीं। लोकलाज के भय से किसी को कुछ नहीं बताया। इसी दौरान मनचलों ने उनका वीडियो वायरल कर दिया। जब वीडियो वायरल हो गया तब इन लोगों ने पुलिस की शरण ली। गुरुवार को ये दोनों थाने पहुंची और एफआइआर कराई। थानाध्‍यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि वाट्सएप काल कर वीडियो बनाया गया। इसकी जांच कराई जा रही है। मां-बेटी की मेडिकल जांच कराई गई है।  

chat bot
आपका साथी