खेत में मिले किशोरी के अर्द्धनग्न शव से सनसनी, मर्डर और सुसाइड की गुत्थी सुलझाने में जुटी आरा पुलिस

आरा में एक किशोरी का अर्द्धनग्न शव खेत से बरामद हुआ है। लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत लड़की के स्वजन इसे खुदकुशी बता रहे हैं। स्वजनों का कहना है कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव को खेत में फेंक दिया गया था।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 04:31 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 04:31 PM (IST)
खेत में मिले किशोरी के अर्द्धनग्न शव से सनसनी, मर्डर और सुसाइड की गुत्थी सुलझाने में जुटी आरा पुलिस
आरा में खेत से मिला किशोरी का शव। सांकेतिक तस्वीर

जागरण टीम, आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र से अर्धनग्न अवस्था में गुरुवार को एक किशोरी का शव बरामद किया गया है। किशोरी की लाश मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। शव की हालत देखने और शुरुआती जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लड़की बुधवार की शाम से घर से लापता थी। स्वजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच गुरुवार की सुबह उसका शव मिला। वहीं पुलिस द्वारा बनाई गई  समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार किशोरी की हत्या गला दबाकर की जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। दूसरी ओर सिविल सर्जन सह प्रभारी अधीक्षक डा. एलपी झा के द्वारा चार सदस्यों के डाक्टरों की टीम गठित की गई है। जिसमें आन ड्यूटी चिकित्सक डा. कुमार नितीश, डा.अमन, डा. आशुतोष कुमार एवं महिला चिकित्सक डा. रश्मि कुमारी शामिल हैं। भोजपुर एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु ने बताया कि गुरुवार को एक किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई? यह स्पष्ट नहीं हो पाया। अभी मामले की छानबीन की जा रही है, उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है। बताया जाता है कि किशोरी अपने एक भाई व एक बहन में बड़ी थी। घटना के बाद  लड़की के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी विनय तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव फेंके जाने की बात सामने आ रही है। 

chat bot
आपका साथी