नर्तकियों को पास देख बेकाबू हो गए जनाब, ठुमके लगाते करने लगे ये काम, भोजपुर जिले की घटना

भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र में एक बरात आई थी। जनवासे पर नर्तक‍ियां ठुमके लगा रही थीं। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए। वे मंच पर चढ़कर डांसरों के साथ नाचने लगे। नाचते-नाचते वे बेकाबू होकर हद पार कर बैठे।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:02 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 02:58 PM (IST)
नर्तकियों को पास देख बेकाबू हो गए जनाब, ठुमके लगाते करने लगे ये काम, भोजपुर जिले की घटना
नर्तकियों के साथ पिस्‍टल लिए ठुमके लगा रहा युवक। वीडियो फुटेज का अंश

आरा, जागरण संवाददाता। Firing in Marriage: भोजपुर जिले में सख्ती के बावजूद शादी-विवाह समारोहों में नतर्कियों के साथ द्वि‍अर्थी गीतों पर फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इधर, एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर विवाह समारोह में महिला डांसरों  के साथ ठुमके लगाने और हर्ष फायरिंग करते एक वीडियो वायरल हुआ है।  इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। ताजा मामला चौरी थाना क्षेत्र का है। इस मामले में चौकीदार जितेन्द्र के बयान पर पांच लोगों के विरुद्ध् नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दर्ज प्राथमिकी में विशाल कुमार, बंटी राय उर्फ जय प्रकाश, गोविंद राय, अंशु कुमार एवं अमन कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसमें चार पुरहरा एवं एक धनछुहां गांव के एक आरोपित का नाम है। इधर, पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज से चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। दोषी जल्द सलाखों के पीछें होंगे। 

पुरहरा गांव में आई थी बारात

पुलिस के अनुसार चौरी थाना के पुरहरा गांव में रविन्द्र राय के यहां बारात आई हुई थी। जनमासे में नर्तकियाें का डांस भी हो रहा था। इस दौरान ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में वीडियो वायरल होने के बाद  पीरो डीएसपी को जानकारी हुई। जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराया गया।

वायरल वीडियो में सरेआम पिस्टल से फायरिंग करते व नोट उड़ाते दिख रहे लोग

वायरल वीडियो में नर्तकियों के साथ डांस के दौरान दो लड़के सरेआम अवैध पिस्टल लेकर फायरिंग करते नजर आ रहे है। इधर, दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने सभी आरोपियों पर देसी कट्टा एवं पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। यह भी आरोप हैं कि भीड़ के दौरान फायरिंग किए जाने से किसी की जान भी जा सकती थी।

chat bot
आपका साथी