Nalanda: भाभी को अकेली देख घर में घुस देवर ने की बदसलूकी, विरोध करने का ऐसा दिया अंजाम

नालंदा जिले से रिश्‍ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने घर में अकेली भाभी को देखकर उसके साथ बदसलूकी की। शोर मचाने और विरोध करने पर वह भाग गया लेकिन इसके बाद ऐसी घटना को अंजाम दिया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 04:07 PM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 04:07 PM (IST)
Nalanda: भाभी को अकेली देख घर में घुस देवर ने की बदसलूकी, विरोध करने का ऐसा दिया अंजाम
चचेरे भाई की गोली मारकर हत्‍या। प्रतीकात्‍मक फोटो

बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। दीपनगर थाना क्षेत्र के गोड़धोबा गांव में पत्‍नी से छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने अपने चचेरे भाई की गोली मार कर हत्‍या कर दी। घटना मंगलवार रात की है। मृतक किशोर यादव का 42 वर्षीय पुत्र अनुज यादव उर्फ कैलू यादव था। आरोपित प्रमोद यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घर में अकेली भाभी को देख करने लगा छेड़खानी

मृतक की पत्‍नी ने बताया कि मंगलवार को वह घर में अकेली थी। उसी दौरान पति का चचेरा भाई प्रमोद यादव घर में घुस आया। वह अंदर आते ही बदसलूकी करने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाती, वह हदें पार करने लगा। इसका विरोध करते हुए उसने शोर मचाया तो प्रमोद वहां भाग निकला।

शाम में लौटे पति को दी जानकारी

जब शाम में पति घर लौटे तो उन्‍हें सारी जानकारी दी। इसके बाद वे प्रमोद के पास पहुंचे। उसे फटकार लगाई। इस पर वह आग बबूला हो गया। गुस्‍से में उसने कट्टा निकाला और अनुज यादव के सीने में गोली मार दी। इससे घटनास्‍थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे तब तक अनुज की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मो.मुश्ताक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद स्‍वजन को सौंप दिया गया है।  आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद से परिवार में पसरा है मातम

इधर हत्‍या की घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। पत्‍नी व अन्‍य का रो-राेकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि कोई इस तरह कर सकता है, यकीन कर पाना मुश्किल है। ऐसे में बड़े भाई ने डांट भी दिया तो उसे माफी मांग लेनी चाहिए थी। लेकिन उसने बजाए इसके, गोली मारकर उसकी हत्‍या कर दी।

chat bot
आपका साथी