Bihar Board 10th, 12th Exam Datasheet 2020: 03 से 24 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Board 10th 12th Exam Datasheet 2020 बिहार बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाएं फरवरी 2020 में होंगीं। जानिए शेड्यूल...

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 09:57 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:05 PM (IST)
Bihar Board 10th, 12th Exam Datasheet 2020: 03 से 24 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Bihar Board 10th, 12th Exam Datasheet 2020: 03 से 24 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

पटना [जेएनएन]। Bihar Board 10th, 12th Exam Datasheet 2020 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने इंटर (Intermediate or 12th.) एवं मैट्रिक (Matric or 10th.) की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। दोनों परीक्षाएं तीन से 24 फरवरी के बीच होंगी। बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने परीक्षाओं का पूरा शड्यूल (Schedule) भी जारी कर दिया है।

बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों के एलान को लेकर बीएसईबी के चेयरपर्सन आनंद किशोर ने एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि परीक्षा का शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा बिहार बोर्ड की मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। निष्पक्ष और धोखाधड़ी मुक्त परीक्षा कराने के लिए सभी इंतेजाम कर दिए गए हैं। यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि स्कूल की सभी दीवारें, दरवाजे, क्लास रूम और फर्नीचर समेत सभी आवश्यक बुनियादे ढ़ांचे भी सुचारू रूप से परीक्षा के लिए उपलब्ध हैं।

इंटर की परीक्षा तीन से 13 फरवरी तक

इंटर (12th.) की परीक्षा तीन फरवरी से आरंभ होकर 13 फरवरी तक चलेगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.30 बजे से अपराह्न 12.45 तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1.45 बजे से 5 बजे तक चलेगी। बोर्ड द्वारा 15 मिनट का समय परीक्षार्थियों को प्रश्नों को पढऩे एवं समझने के लिए दिया जाएगा। इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से आयोजित की जाएगी। यह 21 तक चलेगी। 

मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक

मैट्रिक (10th.) की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक होगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों को बोर्ड द्वारा लेखक प्रदान किये जाएंगे। मैट्रिक परीक्षा 2020 के ऐच्छिक विषयों में गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच आयोजित होंगीं। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए पूर्व की भांति विज्ञान के स्थान पर संगीत एवं गणित के स्थान पर गृह विज्ञान की परीक्षाएं ली जाएंगी। दिव्यांगों की परीक्षा केवल प्रथम पाली में होगी। 17 एवं 18 फरवरी को दिव्यांगों की परीक्षा ली जाएगी।

इंटर परीक्षा 2020 का शेड्यूल

परीक्षा की तिथि        प्रथम पाली                      द्वितीय पाली

3 फरवरी:                 भौतिकी                           आर.बी हिन्दी

4 फरवरी:                 रसायन शास्त्र                  राजनीतिक विज्ञान, अंग्रेजी

5 फरवरी:                 जीव विज्ञान                    अर्थशास्त्र

6 फरवरी:                 एनआरबी                        कंप्यूटर विज्ञान, योगा

7 फरवरी:                 गणित                             एमबी

8 फरवरी:                 कृषि, संगीत                    उद्यमिता, भूगोल

10 फरवरी:               भाषा विषय                     मनोविज्ञान

11 फरवरी:               एनआरबी                        दर्शनशास्त्र

12 फरवरी:               भाषा विषय                      समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज

13 फरवरी:               गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र      एम.बी., एकाउंटेंसी

मैट्रिक परीक्षा का शेड्यूल

परीक्षा की तिथि        प्रथम पाली                      द्वितीय पाली

17 फरवरी:               विज्ञान                             विज्ञान

18 फरवरी:               गणित                             गणित

19 फरवरी:               सामाजिक विज्ञान            सामाजिक विज्ञान

20 फरवरी:               अंग्रेजी                             अंग्रेजी

21 फरवरी:               मातृभाषा (हिन्दी, उर्दू, बंगला एवं मैथिली)    मातृभाषा (हिन्दी, उर्दू, बांग्ला एवं मैथिली)

22 फरवरी (प्रथम पाली): द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी एवं भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी) :

22 फरवरी(प्रथम पाली): ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, मैथिली, फारसी एवं अरबी)

22 फरवरी (द्वितीय पाली): द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी एवं भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी)

22 फरवरी (द्वितीय पाली): ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, मैथिली, फारसी एवं अरबी)

यह भी पढ़ें:

Bihar Odd Even Scheme: बिहार पहुंचा दिल्‍ली का ऑड-इवेन सिस्‍टम, जानिए सरकार का रजिस्ट्री विभाग में नया 'जुगाड़'

रेलवे फिर से शुरू करेगा ये ड्रीम प्रोजेक्ट, ट्रेनों में फिर से लौटेगा 'लालू का जमाना'

Bihar Government Contractual Teachers: 4.5 लाख नियोजित शिक्षकों को जल्‍द मिलेगा PF

chat bot
आपका साथी