आई लव यू बोलकर तीन वर्षों तक करता रहा मनमानी, हेट यू कहकर पटना की महिला को दिया धोखा

पटना के पालीगंज में प्‍लंबर मिस्‍त्री ने शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फांसकर तीन वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। बात जब शादी की आई तो उसने पल्‍ला झाड़ लिया। पीड़‍िता ने इसको लेकर आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:03 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:03 PM (IST)
आई लव यू बोलकर तीन वर्षों तक करता रहा मनमानी, हेट यू कहकर पटना की महिला को दिया धोखा
लिव इन रिलेशन में रहकर महिला को दिया धोखा। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, आनलाइन डेस्‍क। पहले आई लव यू बोला, उसके बाद आई हेट यू कहकर पल्‍ला झाड़ लिया। मामला पटना जिले के पालीगंज थाने का है। शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फांसकर प्‍लंबर मिस्‍त्री तीन वर्षों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा। जब बात शादी की आई तो उसने मुंह मोड़ लिया। शादी से इंकार कर दिया। पीड़‍ित महिला ने पालीगंज थाने में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित अमित कुमार को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। पालीगंज थानाध्‍यक्ष विजय कुमार गुप्‍ता ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। 

शादी के कुछ महीने बाद ही पति से हो गई अलग

एफआइआर में महिला ने बताया कि वह पालीगंज के ही एक गांव की है। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन कुछ महीने बाद ही पति से उसका विवाद हो गया। इसके बाद वह पति को छोड़कर मायके आ गई। मायके में ही उसकी मुलाकात पालीगंज के अंकुरी निवासी रामदयाल के पुत्र अमित कुमार से हुई। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा। महिला को अमित अच्‍छा लगने लगा। वह अक्‍सर प्‍यार भरी बातें करता। एक दिन मौका देखकर उसे आई लव यू बोल दिया। महिला उसके प्रेम में इतनी दीवानी हो गई कि उसके लिए सबकुछ भूल गई। उसे सर्वस्‍व न्‍यौछावर कर दिया।

तीन वर्षों तक लिव इन में रहे दोनों 

अमित ने इसका फायदा उठाते हुए तीन वर्षों तक महिला का शोषण किया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। वह अक्‍सर कहता कि शादी करेगा। लेकिन दिन, महीने करते हुए तीन साल गुजर गए। जब भी महिला दबाव बनाती वह टालमटोल करता। एक दिन जब महिला ने कहा कि उसे शादी करनी ही होगी। ऐसे कितने दिन चलेगा। इसके बाद अमित ने अपना असली चेहरा दिखा दिया। उसने कहा कि वह किसी हाल में उससे शादी नहीं करेगा। यह सुनकर महिला सन्‍न रह गई। आरजू-मिन्‍नतों का भी अमित पर असर नहीं पड़ा। तब उसने पुलिस की शरण ली। थाने पहुंचकर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

chat bot
आपका साथी