बिहार के भोजपुर में मूर्ति विसर्जन जुलूस में हो रहे शोर का उठाया फायदा, मार दी गोली

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरना गांव में शुक्रवार की दोपहर मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान उपजे विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। हमले में घायल युवक का इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 04:27 PM (IST)
बिहार के भोजपुर में मूर्ति विसर्जन जुलूस में हो रहे शोर का उठाया फायदा, मार दी गोली
भोजपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान गोली मार दी गई। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण टीम, आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरना गांव में शुक्रवार की दोपहर मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान उपजे विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। हमले में घायल युवक का इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। घायल 19 वर्षीय युवक जय वीर कुमार फरना गांव निवासी श्रीकांत महतो का पुत्र बताया जाता है। गोली उसके मुंह के पास लगी है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। गोली मारने का आरोप एक चौकीदार के ही पौत्र पर है। घटना दोपहर बाद करीब दो बजे की है।

डीजे पर चल रहा था डांस,इतने में पिस्टल लेकर आया और मार दी गोली

इधर, जख्मी युवक के चचेरे भाई जय कुमार तूफनी ने बताया कि 23 फरवरी की सुबह जलभरी कार्यक्रम के बाद फरना गांव के बिंद टोली में केवट बाबा की पूजा  को लेकर भगवानराम, लक्ष्मण, सीता, निषाद एवं केवट बाबा की मूर्ति रखी गई थी। शुक्रवार की दोपहर प्रतिमा के विसर्जन करने के लिए युवक जुलूस लेकर बड़हरा गंगा नदी जाने की तैयारी में लगे थे। डीजे पर नाच-गान चल रहा था। इसी बीच गांव का ही एक युवक वहां आ धमका। जयवीर कुमार को गोली मार दी।, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को चिंताजनक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन, स्वजन प्राइवेट क्लीनिक में लेकर चले गए। 

वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस

जख्मी जयवीर कुमार के चचेरे भाई जय तूफानी कुमार ने गांव के अंकित कुमार नामक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्वजनों के अनुसार जब पूजा समिति के युवक नाच-गा रहे थे, तभी वह अचानक आ धमका और गोली मारकर फरार हो गया। बाद में घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी