महिलाओं को मुफ्त सलाह दे संजीवनी बनीं डॉ. शुभ्रा

पिंटू कुमार पटना। स्वस्थ जीवन जीने के लिए बेहतर चिकित्सक से सलाह और चिकित्सा कराना कौन न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:42 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:42 AM (IST)
महिलाओं को मुफ्त सलाह दे संजीवनी बनीं डॉ. शुभ्रा
महिलाओं को मुफ्त सलाह दे संजीवनी बनीं डॉ. शुभ्रा

पिंटू कुमार, पटना। स्वस्थ जीवन जीने के लिए बेहतर चिकित्सक से सलाह और चिकित्सा कराना कौन नहीं चाहता है, लेकिन आज भी कई लोग पैसे के अभाव में अच्छे डॉक्टर से इलाज नहीं करा पाते हैं। नतीजतन, कभी-कभी उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। गोपालगंज के सरया गांव की रहने वाली स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभ्रा शालिनी दो साल से महिलाओं को मुफ्त में स्वास्थ्य सलाह दे रही हैं। पटना एम्स से की थी कॅरियर की शुरुआत :

वर्ष 2014 में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद उन्होंने अनुभव लेने के लिए एक साल तक पटना एम्स में काम किया। इसके बाद वह प्रैक्टिस करने लगीं। 2016 में हुई शादी तो गोपालगंज में करने लगीं प्रैक्टिस :

शादी 2016 में हो जाने के बाद डॉ. शुभ्रा शालिनी ने गोपालगंज में एक प्राइवेट प्रैक्टिसनर के यहां काम करने लगीं। तीन साल तक काम के दौरान इन्होंने गोपालगंज के सासामूसा, कुचायकोट, बलथरी, थावे, पिपरा कोठी जैसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप लगाया। लोगों को मुफ्त में चिकित्सा सलाह दी। 2019 में क्लीनिक खोल देने लगीं मुफ्त चिकित्सा सलाह :

2019 में अपनी ससुराल के आवास पर ही शुभ्रा शालिनी ने खुद की क्लीनिक खोलकर लोगों को मुफ्त में सलाह देने लगी। रोज 50 से 80 महिलाएं स्वास्थ्य सलाह लेने के लिए आती है। वह अब तक 30 हजार महिलाओं को मुफ्त में सलाह दे चुकी हैं। डॉ. शुभ्रा बताती हैं, गर्भवती महिलाओं को खाने-पीने की सलाह दी जाती है।

150 महिलाओं की मुफ्त में करा चुकी हैं डिलीवरी :

डॉ. शुभ्रा ने अब तक 150 महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी करा चुकी हैं। हर समय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती हैं। सुदूर गांवों की महिलाओं को देर रात चिकित्सा चाहिए होती है तो वे खुद घर पहुंच जाती हैं। 500 महिलाओं की उनके घर जाकर डिलीवरी करा चुकी हैं। ससुर और पति कर रहे पूरा सहयोग :

डॉ. शुभ्रा के पति डॉ. अंशुमान ठाकुर व ससुर जनरल फिजिशियन हैं। किसी महिला मरीज को फिजिशियन से सलाह लेनी होती है तो उनके पति और ससुर उन्हें सलाह दे देते हैं। वहीं, जिन महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराना होता है, वे मुफ्त में अल्ट्रा साउंड भी करा देती हैं। दवाएं भी मुफ्त में देती हैं। महिलाओं को परिवार नियोजन की मुफ्त में देती हैं सलाह :

डॉ. शुभ्रा के पास जो महिलाएं चिकित्सा सलाह के लिए आती हैं, वे उन्हें परिवार सीमित रखने के बारे में भी बताती हैं। वह बताती हैं कि लड़का व लड़की में फर्क नहीं है। साथ ही परिवार वालों की भी काउंसिलिंग करके उन्हें बेटे-बेटी में फर्क नहीं करने की सलाह देती हैं।

chat bot
आपका साथी