जदयू में थे तो संत, महागठबंधन से हैं तो रावण कह रहे : अखिलेश

दो बार जदयू ने अनंत सिंह को टिकट दिया तो वह संत थे। अब महागठबंधन के प्रत्याशी बने तो रावण कहा जाने लगा है। जनता सब जानती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:41 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:41 AM (IST)
जदयू में थे तो संत, महागठबंधन
से हैं तो रावण कह रहे : अखिलेश
जदयू में थे तो संत, महागठबंधन से हैं तो रावण कह रहे : अखिलेश

पटना । दो दफे जदयू ने अनंत सिंह को टिकट दिया उस समय संत थे। अब महागठबंधन से प्रत्याशी हैं तो इन्हें रावण कहा जाने लगा। ये मापदंड है एनडीए का। मोकामा की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। मोकामा के मतदाताओं का उत्साह और मूड बता रहा है कि ये राजद प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जिताकर मिसाल कायम करेंगे।

ये बातें शुक्रवार की शाम चुनाव कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सह कांग्रेस के अभियान चुनाव समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहीं। सांसद ने कहा कि कुछ दिन के बाद महागठबंधन प्रत्याशी को रावण कहने वाले छिपने के ठिकाने खोजते नजर आएंगे। मोकामा की धरती शूरवीरों की है। यह सदैव ही अच्छे फैसले लेने के लिए जानी जाती है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से दौरा कर लौटने के बाद दावा किया कि सर्वत्र महागठबंधन के पक्ष में आंधी है। लोग परिवर्तन के लिए उतावले हैं।

chat bot
आपका साथी