मोकामा में दोहरे हत्याकाड के विरोध में हंगामा, सड़क जाम

घोसवरी के रामनगर गाव के दो युवकों की हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 11:32 PM (IST)
मोकामा में दोहरे हत्याकाड के विरोध में हंगामा, सड़क जाम
मोकामा में दोहरे हत्याकाड के विरोध में हंगामा, सड़क जाम

पटना मोकामा। घोसवरी के रामनगर गाव के दो युवकों की हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्वजन और ग्रामीणों ने रविवार को पटना-मोकामा सड़क जामकर हंगामा किया। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक लोग सड़क पर डटे रहे। कुछ लोग घोसवरी थाने पहुंच गए और गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की बात कहते हुए विरोध करने लगे।

जानकारी के अनुसार, रामनगर गांव में किसी ने अफवाह फैला दी कि पुलिस गोलू मांझी और सोल्जर मांझी की हत्या में शामिल गिरफ्तार आरोपितों को थाने से रिहा कर रही है। यह खबर गांव में फैल गई। इसके बाद दर्जनों स्वजन और ग्रामीण घोसवरी थाने पहुंच गए और हत्या में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने और गिरफ्तार लोगों जेल भेजने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर आसपास के थाने से पुलिस बल को मंगाना पड़ा। पुलिस पदाधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया।

पांच घंटे जाम से गाड़ियों की लगी कतार

महादलित ( मुसहरी ) टोले की महिलाएं और बच्चे पटना-मोकामा एनएच 82 पर सुबह आठ बजे धरने पर बैठ गए। जिससे वाहनों का परिचालन बाधित हो गया। कड़ी धूप में भी लोग डटे थे। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपितों को फासी देने की माग करने लगे। दोपहर 1 बजे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ।

दो महिला समेत तीन आरोपित को पुलिस ने दबोचा

घोसवरी थाने की पुलिस ने रामनगर गांव से दोहरे हत्याकाड के तीसरे आरोपित को भी रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पंकज कुमार यादव है। बताया जाता है कि पंकज ने ही गोलू के घर साउंड बॉक्स चोरी कर ली थी। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। शनिवार की देर रात पुलिस ने हरे राम यादव की पत्नी, राजेंद्र उर्फ राजू यादव की पत्नी को गिरफ्तार किया था। एएसपी अंबरीश राहुल के नेतृत्व में पुलिस छापेमारी में जुटी है।

क्या था मामला : रामनगर निवासी सोल्जर मांझी और गोलू मांझी की बदमाशों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने ईट-पत्थर से चेहरा कूचकर शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया था। शुक्रवार की रात से ही दोनों गायब थे। इस संबंध में स्वजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया था।

chat bot
आपका साथी