मुख्य सड़क की होती है सफाई, गलियों में गंदगी

मनेर नगर पंचायत की नई सरकार के प्रथम बैठक में ही सफाई को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 01:19 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 01:19 AM (IST)
मुख्य सड़क की होती है सफाई, गलियों में गंदगी
मुख्य सड़क की होती है सफाई, गलियों में गंदगी

मनेर : मनेर नगर पंचायत की नई सरकार के प्रथम बैठक में ही सफाई को लेकर पार्षदों ने हंगामा मचाया। 19 में से 13 पार्षद नगर की सफाई में कोताही बरतने पर एनजीओ को हटाने की मांग पड़ अड़े रहे।

नगर पंचायत वार्ड 7 की पार्षद मीरा देवी ने कहा कि सफाई की कौन कहे सड़क पर झाड़ू कभी होते हुए नहीं देखा गया। मुख्य सड़क पर तो सफाई एवं कूड़ा उठाव भी होता है, लेकिन गलियों में कचरा जमा रहता है। पार्षदों की मांग को देखते हुए अध्यक्ष मंजू देवी एवं उपाध्यक्ष मनोज कुमार को अंतत: फैसला लेना पड़ा कि एनजीओ का सफाई कार्य से हटाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति के सदस्य अमोल बजाज ने वार्ड संख्या 9 में बगैर योजना के ही पैसा के उठाव किये जाने का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि इस की शिकायत जेई से करने के बावजूद भी मामले जांच नही की गई। वहीं वार्ड संख्या 9 में 160 घर के लोग नल-जल योजनाओं के लाभ से अबतक वंचित हैं। वार्ड संख्या 10 के पार्षद संजय कुमार ने सदन में मुद्दा उठाया कि रात्रि में नगर क्षेत्र में लगे लाइट की स्थिति को हर रोज देखने के लिए नाइट पेट्रोलिग की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा पार्षदों ने सूचना के बाद भी विभाग के अधिकारियों की बैठक में नहीं आने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण के लिए मांग की। बैठक की अध्यक्षता नपं अध्यक्ष मंजू देवी ने की। मौके पर नपं उपाध्यक्ष मनोज कुमार, नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान, पार्षद करुणा देवी, मीरा देवी, अमृता देवी, मीना देवी, माधुरी देवी, सुनीता वर्मा, रिकी देवी, आशा देवी, संजय सिंह, लिपिक मुकेश कुमार, लोकनाथ प्रसाद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी