रूपसपुर थानेदार के वेतन पर रोक

सबजज सह एसीजेएम टू संदीप कुमार ने रूपसपुर थानेदार के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:53 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:53 AM (IST)
रूपसपुर थानेदार के वेतन पर रोक
रूपसपुर थानेदार के वेतन पर रोक

दानापुर। सबजज सह एसीजेएम टू संदीप कुमार ने रूपसपुर थानेदार के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अधिवक्ता शिव कुमार यादव ने बताया कि तीन बार कोर्ट ने थानेदार को उपस्थित होने को कहा था। काड संख्या 484/18 के संबंध में भी रिर्पोट मागी गई थी। थानेदार न तो उपस्थित हुए और ना ही कोई प्रतिवेदन दिया। न्यायाधीश ने ट्रेजरी, एसएसपी, आइजी व डीआइजी को भी पत्र भेजने की बात कही है। कृषि बिल के खिलाफ प्रखंडों में प्रदर्शन

फतुहा/बिहटा/दुल्हिन बाजार: कृषि बिल के खिलाफ शुक्रवार को प्रखंडों में विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। फतुहा में भाकपा माले के अखिल भारतीय किसान महासभा ने राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया। बिहटा में जाप कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आगजनी कर अध्यादेश को किसान विरोधी बताया। दुल्हिन बाजार में फारवर्ड ब्लॉक के नेता व कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। स्टैंड चौक पर सभा की गई। शिक्षकों के हित के लिए होगा आंदोलन

संस बाढ़: शहर के एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षकों की अनुमंडलस्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता अरविंद कुमार तथा संचालन संजीव कुमार मुन्ना ने किया। बतौर मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ. नवल किशोर यादव मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वित्त रहित तथा नियोजित शिक्षकों की मागों को पूरा कराने के लिए पहल की जाएगी। प्रो. देवेंद्र ने कहा कि शिक्षकों के हित में जो भी कार्य होगा, उसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। मौके पर विकास कुमार, विरेंद्र कुमार यादव, नीरज, विनोद यादव, प्रमोद सिंह व अन्य मौजूद थे। नहर में डूबने से बालिका की मौत

संस, दानापुर: रूपसपुर थाना क्षेत्र के चुल्हाईचक के निकट नहर में गिरने से 15 वर्षीया आरती की मौत हो गयी। एसडीआरएफ एवं स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि बिक्रम निवासी सुनील दास रूपसपुर के जलालपुर में किराये पर रहते हैं। शुक्रवार का उनकी पुत्री रूपसपुर नहर पार करने वाली पुलिया से होकर जा रही थी। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और नहर में गिर गयी।

दानापुर में मिला अज्ञात युवक का शव

संस, दानापुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के आदमपुर सर्वोदय नगर सिटी में पानी भरे गढ्डे से पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया। शुक्रवार की देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाहा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए शव को अस्पताल भिजवा दिया गया है। शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी