बच्‍चे को गन प्‍वाइंट पर लेकर सिवान में डाला डाका, छह लाख के गहने व 25 हजार नकदी ले गए डकैत

जिले के एमएच नगर थाना के सिसवां कला सिवनही टोला मध्य विद्यालय के पास रविवार की मध्य रात दो दर्जनभर से अधिक नकाबपोश डकैतों ने बच्‍चे को गन प्‍वाइंट पर लेकर गृहस्वामी झूलन साह को बंधक बना लिया। इसके बाद 25 हजार नगदी समेत छह लाख के गहने लूटे लिए।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:52 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 01:00 PM (IST)
बच्‍चे को गन प्‍वाइंट पर लेकर सिवान में डाला डाका, छह लाख के गहने व 25 हजार नकदी ले गए डकैत
डकैती के बाद घर में बिखरे सामान। जागरण

सिवान, जागरण संवाददाता। जिले के एमएच नगर थाना के सिसवां कला सिवनही टोला मध्य विद्यालय के पास रविवार की मध्य रात दो दर्जनभर से अधिक नकाबपोश डकैतों ने बच्‍चे को गन प्‍वाइंट पर लेकर गृहस्वामी झूलन साह को बंधक बना लिया। इसके बाद 25 हजार नगदी समेत छह लाख के गहने लूटे लिए। घटना को अंजाम देने के बाद वे आराम से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल की जगह ग्रामीणों को रतजगा करने की सलाह दे रही है। 

10 से अधिक संख्‍या में थे अपराधी 

देर रात दो दर्जन डकैतों ने घर में प्रवेश किया। झूलन साह का परिवार टेंट और डीजे का कारोबार करता है। इस कारण घर के अन्‍य पुरुष सदस्‍य वहीं गए थे। इसी दौरान नकाबपोश अपरा‍धी घुस आए। घर में घुसते ही पिस्‍टल की नोक पर सभी को एक तरफ कर दिया। इस दौरान एक महिला की गोद से बच्‍चे को छीन लिया। उनकी कनपटी में पिस्‍टल सटाकर धमकी दी कि विरोध किया तो बच्‍चे को गोली मार देंगे। इससे परिवार के लोग सहम गए। इसके बाद अपराधियों ने नकदी समेत गहने समेटे और फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।बताया जाता है कि उस समय एमएच नगर थाने की पुलिस रात्रि गश्‍ती पर सिसवां कला पंचायत में ही थी। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस उनके घर पहुंची। ग्रामीणों को सलाह दे दी कि रतजगा करिए। इतना कहकर पुलिस लौट गई। 

बेगूसराय में भी बच्‍चों को बना लिया था बंधक 

बता दें कि बीते दिनों बेगूसराय जिले में हुई डकैती की घटना में भी बच्‍चे को अपराधियों ने गन प्‍वाइंट पर ले लिया था। इस कारण घर के लोग बेबस हो गए थे। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। बच्‍चों की वजह से लोग सहम जाते हैं। इसके बाद अपराधी आराम से लूटपाट और मनमानी करते हैं। ऐसे मामले में पुलिस की कार्यशैली से लोगों में आक्रोश है।  

chat bot
आपका साथी