छात्रों ने प्राचार्य को बनाया बंधक, हंगामा

स्नातक परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर राम लखन सिंह यादव कॉलेज के छात्रों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 08:56 PM (IST)
छात्रों ने प्राचार्य को बनाया बंधक, हंगामा
छात्रों ने प्राचार्य को बनाया बंधक, हंगामा

पटना (फुलवारीशरीफ)। स्नातक परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर राम लखन सिंह यादव कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कॉलेज के प्रार्चाय को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद छात्र हंगामा करते हुए सड़क पर पहुंच गए और परिचालन बाधित कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्र और छात्राओं का कहना था कि मगध विश्वविद्यालय द्वारा एक सप्ताह बाद परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है, लेकिन अब तक हमलोगों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से सैकड़ों छात्र परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।

छात्रों ने बताया कि एमयू ने रामलखन सिंह यादव कॉलेज को प्रवेश पत्र जारी करने पर रोक लगा दिया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि रामलखन सिंह यादव कॉलेज को स्नातक की परीक्षा लेने की मान्यता नहीं प्राप्त है। परीक्षा का समय नजदीक आता देख पहले छात्र और छात्राओं ने इस संबंध में प्रार्चाय से संपर्क किया, लेकिन वह उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुए। छात्रों ने प्रार्चाय को बंधक बना लिया।

हंगामा बढ़ने पर इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन के द्वारा गर्दनीबाग थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आकर छात्रों को समझाकर मामला शांत कर दिया। इसके बाद सभी छात्र अनीसाबाद गोलंबर के पास एनएच को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। जाम की सूचना पर गर्दनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों की परेशानी जाना। थानाध्यक्ष ने जाम वाले स्थल से ही फोन पर प्रार्चाय भुवनेश्वर प्रसाद से बात किया। प्राचार्य ने फोन पर बताया कि यह समस्या पूरे मगध विश्वविद्यालय का है। मगध प्रमंडल में सैकड़ों कॉलेज में यह समस्या हो गई है। यह विश्वविद्यालय प्रशासन की गलती है न की हमारी। ं छात्रों का साल खराब ना हो इसके लिए हम हाईकोर्ट की शरण में अपील किए हैं। मामले का समाधान निकलाने की दिशा में हम लगातार एमयू प्रशासन से संपर्क में हैं। इसके बाद भी छात्र जाम खत्म करने को तैयार नहीं हुए। पुलिस पदाधिकारियों ने ने छात्रों के एक दल से कॉलेज प्रशासन की वार्ता कराई। करीब तीन घंटे के बाद छात्रों ने सड़क जाम हटाया। सड़क जाम के कारण पूरी यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। बाईपास से लेकर खगौल तक जाम लग गया।

स्कूल वैन में लगी आग से अफरातफरी

संवाद सूत्र, खुसरुपुर :प्रखंड के छोटीनवादा स्थित अरोड़ा इंटरनेशनल हाई स्कूल प्रांगण में दो स्कूल वाहन में बुधवार को आग लग गई। इससे कुछ देर के लिए विद्यालय में अफरातफरी मच गई। संयोग अच्छा था कि जिस समय आग लगी बच्चे क्लास रूम में थे। खड़ी वाहन में आग कैसे लगी रहस्य बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी