उपेंद्र कुशवाहा का नया दांव, ट्वीट कर कहा-अमित शाह से मिलने दिल्ली जा रहा हूं

रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज भी एनडीए से नाउम्मीद नहीं हुए हैं। सीट शेयरिंग को लेकर आज वो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है। ट्वीट कर उन्होंने ये जानकारी दी है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:18 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 02:24 PM (IST)
उपेंद्र कुशवाहा का नया दांव, ट्वीट कर कहा-अमित शाह से मिलने दिल्ली जा रहा हूं
उपेंद्र कुशवाहा का नया दांव, ट्वीट कर कहा-अमित शाह से मिलने दिल्ली जा रहा हूं

पटना [राज्य ब्यूरो]। एनडीए में सीट शेयरिंग पर चल रहे विवादों के बावजूद रालोसपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से नाउम्मीद नहीं हुए हैं। उनके मन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार के प्रति तल्खी है। लेकिन, अब भी भरोसा है कि अमित शाह उन्हें इज्जत बचाने लायक सीट दे देंगे।

गुरुवार को उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि अभी मैं पटना से दिल्ली जा रहा हूं। कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी से मिलकर सीट शेयरिंग पर बातचीत करने का प्रयास करूंगा। 

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पहुंचकर मैंने अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी से कल मुलाकात के लिए समय निर्धारण हेतु उनके कार्यालय प्रभारी को सूचित कर दिया है।

 

इसके साथ ही कल उन्होंने मोदी के ट्वीट का जवाब दिया-राष्ट्रपति एवं बिहार के लेनिन को शहीद बनाने वाली मानसिकता को पोषण देने वाली आवाज लगती है। कुशवाहा ने बातचीत में कहा-हम आज दिल्ली निकल रहे हैं। कोशिश करेंगे कि कल अमित शाह से सीट शेयङ्क्षरग के मसले पा बातचीत हो जाए।

मालूम हो कि कुशवाहा दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने उन्हें नीच कहा है। जबकि सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि नीतीश कुमार ने कभी किसी नेता के बारे में नीच शब्द का प्रयोग नहीं किया है। मैं उस कार्यक्रम में मौजूद था। जानबूझ कर कुछ लोग शहीद बनने की कोशिश में लगे हैं। परन्तु उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।  

कुशवाहा ने कहा कि हम जगदेव बाबू की दूसरी पीढ़ी के लोग हैं। यह पीढ़ी शहीद नहीं होगी। राज करेगी।  

जगदेव बाबू ने कहा था-पहली पीढ़ी कुर्बान होगी। दूसरी पीढ़ी राज करेगी। कुशवाहा बोले कि वे अमित शाह से सीटों के मसले पर बातचीत करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। शुक्रवार को शाह से उनकी मुलाकात हो सकती है।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में सीटों की संख्या के मामले में रालोसपा का पुराना स्टैंड कायम है। तीन सीटों पर पार्टी की जीत हुई थी। इस बार उससे अधिक सीट चाहिए। उनका संकेत था कि चार से कम सीटों पर वह राजी नहीं होंगे।

कुशवाहा पहले से चार सीट की मांग कर रहे हैं। इनमें एक सीट झारखंड में भी चाहिए। रालोसपा नेता नागमणि चतरा लोकसभा सीट से टिकट चाह रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के सुनील कुमार सिंह की जीत हुई थी।

chat bot
आपका साथी