राजद सुप्रीमो लालू की बेटी रोहिणी ने कंगना रनौट के खिलाफ खोला मोर्चा- बताया दिमाग से पैदल

इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने इस बार अभिनेत्री कंगना रनौट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ट्वीट करके कंगना को आंख की अंधी बोला है। साथ ही कहा है कि वह राज्यसभा जाने के लिए सरकार की दलाली कर रही हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 02:35 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 02:35 PM (IST)
राजद सुप्रीमो लालू की बेटी रोहिणी ने कंगना रनौट के खिलाफ खोला मोर्चा- बताया दिमाग से पैदल
लालू यादव की बेटी रोहिणी व अभिनेत्री कंगना रनौट। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना। इंटरनेट मीडिया पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या इनदिनों काफी सक्रिय हैं। पार्टी या परिवार पर कोई भी बयान आए, रोहिणी का ट्वीट वार शुरू हो जाता है। कोरोना काल में बिहार की सरकार पर लगातार हमलावर रोहिणी ने इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को इंटरनेट मीडिया पर कंगना को आंख की अंधी बोला है। साथ ही कहा है कि वह राज्यसभा जाने के लिए सरकार की दलाली कर रही हैं।

मनवाता का गला घोट रहीं कंगनाः रोहिणी

बता दें कि गंगा में लाशों के मुद्दे पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने सरकार के समर्थन में बयान दिया था, जिसके बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने कंगना पर हमला बोला। ट्विवटर पर रोहिणी ने लिखा कि कंगना दिमाग से पूरी तरह पैदल हैं। मानवता का गला घोट रही हैं। गंगा में बहती लाशों को नाइजीरिया की बता रही हैं। इसके जरिए कंगना 'फकीरा' की छवि को बचाना चाह रही हैं। वह तो फर्जी झांसी की रानी भी बन जाती हैं। उन्हें जेल भेज देना चाहिए। 

एंबुलेंस मामले पर अश्विनी चौबे पर हमलावर

बता दें कि रोहिणी इनदिनों ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। इसके पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर भी रोहिणी ने कटाक्ष किया।  एंबुलेंस पर तेजस्वी के किए गए एक ट्वीट को कोट करते हुए रोहिणी ने लिखा कि एक दिन का किराया देकर उद्घाटन के लिए एम्बुलेंस मंगवाकर वापस एंबुलेंस लौटाई जाती है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है..!जनता-जनार्दन सब समझ रही है..!! गौरतलब हो कि बिहार के बक्सर के बाद पटना, आरा और छपरा में भी गंगा में उतराती हुई लाशें मिली थीं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के भी कुछ स्थानों पर गंगा में उतराती लाशें मिली थीं। इसी मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट ने बयान दिया था, जिसपर रोहिणी ने पलटवार किया। 

chat bot
आपका साथी