चिराग पासवान पर लालू से तेजस्वी तक चुप, लेकिन रोहिणी आईं सामने; नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप

लोजपा में मचे सियासी घमासान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक चुप हैं। इसी बीच राजनीतिक मुद्दों पर एक्टिव रहने वाली लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या लोजपा में टूट को लेकर सामने आ गई हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:52 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:52 AM (IST)
चिराग पासवान पर लालू से तेजस्वी तक चुप, लेकिन रोहिणी आईं सामने; नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। देश की राजनीति में चर्चा का विषय बिहार की एक छह सांसदों वाली पार्टी बनी है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष पशुपति पारस क्या करेंगे? चिराग पासवान किधर जाएंगे? इन सवालों पर सबकी नजर बनी हुई है। लोजपा में मचे सियासी घमासान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक चुप हैं। यहां तक कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी कोई ट्वीट नहीं किया है। इसी बीच राजनीतिक मुद्दों पर एक्टिव रहने वाली लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या लोजपा में टूट को लेकर सामने आ गई हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। 

लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने लोजपा में मचे घमासान का ठीकरा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फोड़ा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'बड़े भाई के एहसानों का सिला कुछ इस तरह दिया..अपनी ही पार्टी को तोड़कर कुशासन बाबू के षड्यंत्र में शामिल हुए'। रोहिणी ने कहा कि 'बड़े भाई ने उन्हें राजनीतिक मुकाम दिया..उस भाई की पार्टी को सत्ता लोभ में तोड़ने का कुचक्र रचा! स्वर्गीय रामविलास पासवान के आदर्शों को जिसने नीलाम कर दिया!'

लोजपा के समर्थकों को चिढ़ाने का किया काम

चिराग पासवान को लेकर राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि लोजपा में टूट की स्क्रिप्ट 1 अणे मार्ग (नीतीश का आवास) से लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि 2010 में हमारी भी पार्टी तो तोड़ने की कोशिश की गई थी। नीतीश कुमार की जमीन तो विधानसभा चुनाव में खिसक चुकी है, अब अपना जमीर भी खो दिया है। स्वर्गीय रामविलास पासवान की मृत्यु के छः महीने बाद ही ऐसा करना उनके समर्थकों को चिढ़ाना है। पासवान के समर्थक सब देख और समझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लोजपा की प्रदेश प्रवक्‍ता ने कहा- रामविलास के सपने को पूरा करेंगे चिराग, वे ही रहेंगे सर्वमान्‍य नेता

chat bot
आपका साथी