पटनाः राजद विधायक रीतलाल राय ने अनोखे अंदाज में मनाया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को 73 साल के हो गए। उनके 74वें जन्मदिन को पूरे बिहार में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया। लालू का जन्म दिवस दानापुर से विधायक रीतलाल राय ने अपने कोथवां स्थित अपने आवास पर अनोखे अंदाज में मनाया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 01:42 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 01:42 PM (IST)
पटनाः राजद विधायक रीतलाल राय ने अनोखे अंदाज में मनाया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन
लालू यादव के जन्मदिन पर केक कटवाते दानापुर विधायक रीतलाल राय।

संवाद सहयोगी दानापुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को 73 साल के हो गए। उनके 74वें जन्मदिन को पूरे बिहार में राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया। लालू राज्य को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। राजधानी पटना में भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। लालू के 74वें जन्म दिवस को दानापुर से विधायक रीतलाल राय ने अपने कोथवां स्थित अपने आवास पर अनोखे अंदाज में मनाया। लालू जन्मदिवस पर विधायक राय ने 74 पाउंड का विशेष केक दलित समुदाय के बच्चों एवं पार्टी के कार्यकताओ के बीच दलित बेटी करमी कुमारी के हाथों कटवाया। साथ सभी बच्चो को अपने हाथो से मिठाई खिलाई।

लालू यादव हम सभी के मार्गदर्शक

दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक रीतलाल राय ने कहा कि लालू प्रसाद हम सभी के अभिवावक एवं मार्गदर्शक हैं। उनके मार्गदर्शन में हम सभी चलकर सामाजिक समरसता कायम करेंगे। उधर, नगर के सुलतानपुर में युवा नेता अविनाश कुमार उर्फ भंटा यादव के नेतृत्व में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्म दिन मनाया गया। जिसमें विधायक रीतलाल राय ने केक काटा एवं लालू प्रसाद की दीर्घायू होने की कामना की। इस मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, प्रहर्ष गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

राजद नेताओं ने सेवा कर लालू का जन्मदिन मनाया

जागरण संवाददाता, पटना सिटी : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को गरीब, पिछड़ा, दलित का मसीहा बताते हुए राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गरीबों की सेवा कर 74वां जन्मदिन मनाया। पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में पूर्व महापौर अफजल इमाम ने लालू प्रसाद के दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन मनाया। राजद के पूर्व महासचिव मो. जावेद, नेता बलराम चौधरी, रजनीश कुमार राय, डॉ. एकबाल अहमद व अन्य ने केक काटा और सदर अस्पताल परिसर में भोजन का पैकेट वितरित किया। 

chat bot
आपका साथी