ड्यूटी से लौट रहे गार्ड को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

जानीपुर थाना क्षेत्र के चकमूसा के नजदीक शनिवार की रात ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:31 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:31 AM (IST)
ड्यूटी से लौट रहे गार्ड को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत
ड्यूटी से लौट रहे गार्ड को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

फुलवारीशरीफ। जानीपुर थाना क्षेत्र के चकमूसा के नजदीक शनिवार की रात ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार एलआइसी गार्ड को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। पुलिस और स्थानीय लोग जब तक जख्मी कुर्जी गांव निवासी राधेश्याम के पुत्र आलोक शर्मा को अस्पताल पहुंचाते, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना कुर्जी गाव में पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। आलोक की पत्नी रूबी देवी, 13 वर्षीय पुत्र आर्यन और 16 वर्षीय पुत्री सुमिया कुमारी बदहवाश हालत में घटनास्थल पर पहुंची। स्वजनों के रोने से मौजूद अन्य लोगों के आखों से भी आसू निकलने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोजाना की तरह आलोक शर्मा थोड़ी देर के लिए नकटी भवानी के नजदीक एक होटल में बैठकर दोस्तों से बात कर रहे थे। घर के लिए जैसे ही निकले होटल से थोड़ी दूरी पर एक निजी स्कूल के नजदीक ट्रैक्टर ने रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। अस्पतालकर्मी की हत्या में केस, पुलिस ने छह को उठाया: भुसौला नहर के नजदीक अस्पतालकर्मी मनोज कुमार की हत्या मामले में पत्नी सुलेखा देवी के बयान पर पुलिस ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानेदार रफीकुर्रहमान ने बताया कि मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर सोरमपुर उप स्वास्थ्य केंद्र से ड्यूटी कर मनोज बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी थी। इसके बाद आराम से अपराधी भाग निकले थे।

chat bot
आपका साथी