सेना के रिटायर्ड जवानों को किया जाएगा बहाल, बिहार सशस्त्र पुलिस-16 में 600 से अधिक पद रिक्त

वर्तमान में इस बटालियन में 600 से अधिक पद रिक्त हैं। गृह विभाग की समीक्षा बैठक में भी इस पर गहन विमर्श हुआ है। जल्द ही कैबिनेट से इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बीएसएपी-16 बटालियन में सिपाही पद पर भूतपूर्व सैन्य जवानों की बहाली की जाती है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:01 PM (IST)
सेना के रिटायर्ड जवानों को किया जाएगा बहाल, बिहार सशस्त्र पुलिस-16 में 600 से अधिक पद रिक्त
बिहार में सेना के रिटायर्ड जवानों की बहाली की जाएगी। सांकेतिक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी)-16 में जल्द ही सेना के रिटायर्ड जवानों को बहाल किया जाएगा। इसके लिए गृह विभाग ने नियमावली विधि विभाग को भेजी है, वहां से फाइल वापस आते ही इस दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में इस बटालियन में 600 से अधिक पद रिक्त हैं। गृह विभाग की समीक्षा बैठक में भी इस पर गहन विमर्श हुआ है। जल्द ही कैबिनेट से इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बीएसएपी-16 बटालियन में सिपाही पद पर भूतपूर्व सैन्य जवानों की बहाली की जाती है। इस बटालियन में 794 पद हैं, मगर जवानों की संख्या महज 181 ही है।

दस वर्षों से बटालियन में नहीं हुई बहाली

लगभग दस वर्षों से बटालियन में बहाली न होने से बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। अब इसे फिर से भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, नई बहाली से पहले उम्र सीमा समेत कई बिंदुओं पर बदलाव का भी प्रस्ताव है, इसकी मंजूरी मिलते ही बहाली का विज्ञापन जारी किया जाएगा। 

- बिहार सशस्त्र पुलिस-16 में जल्द बहाल होंगे सेना के रिटायर्ड जवान - विधि विभाग के पास भेजी गई है फाइल, गृह विभाग जल्द लेगा निर्णय - बिहार सशस्त्र पुलिस-16 में 600 से अधिक पद हैं रिक्त

अब गृह विभाग अलाट करेगा सरदार पटेल भवन


समीक्षा बैठक के दौरान सरदार पटेल भवन को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया है। अभी तक सरदार पटेल भवन का अलाटमेंट लेटर पुलिस मुख्यालय को अलाट था जिसे बदल दिया गया है। अब सरदार पटेल भवन को अलाट करने का अधिकार गृह विभाग के पास होगा। इसके साथ ही सरदार पटेल भवन स्थित मुख्यालय के पांचवें तल्ले पर गृह विभाग के लिए एक बड़ा कांफ्रेंस हाल भी बनाया जाने का निर्णय लिया गया है। पुलिस मुख्यालय में प्रत्येक तल पर अफसरों के कमरे के पास पदाधिकारी के नाम का बोर्ड भी लगाने का निर्देश दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी