पटना के गांधी मैदान में कल शान से लहराएगा तिरंगा, पूरे परिसर को किया जा रहा सैनिटाइज
Republic Day Celebration गणतंत्र दिवस के लिए गांधी मैदान को सैनिटाइज करेगा नगर निगम दुल्हन की तरह सजाया जा रहा कारगिल चौक बेली रोड डिवाइडर की रंगाई से आई चमक निगम चला रहा है विशेष सफाई अभियान कुत्तों व आवारा पशुओं पर निगम रख रहा विशेष नजर
पटना, जागरण संवाददाता। Republic Day Celebration in Patna: गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार में मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में आयोजित होगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में भाग लेने वालों को कोविड-19 के संक्रमण के प्रभाव से बचाने के लिए पटना नगर निगम जुट गया है। संपूर्ण कार्यक्रम स्थल को सैनिटाइज किया जा रहा है। एक बार सैनिटाइजेशन हो चुका है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर फिर सैनिटाइज किया जाएगा और गणतंत्र दिवस के दिन अलसुबह में सैनिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
पटनावासियों के बैठने की गैलरी भी सैनिटाइज कराई जाएगी। नगर निगम की दस हैंड सैनिटाजर मशीन समारोह के दौरान भी तैनात रहेगी। गणतंत्र दिवस परेड के समारोह स्थल को नगर निगम ने चकाचक कर दिया है। गांधी मैदान में पेड़ों की छंटाई कार्य होने के बाद सफाई कार्य भी पूरी कर ली गई है। गांधी मैदान के चारों ओर अतिक्रमण हटा दिया गया है। राउंड वाली सड़क को चकाचक बनाने में निगम जुट गया है।
गांधी मैदान के आसपास की सड़कें भी स्वच्छता बिखेर रही हैं। कारगिल चौक को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। बेली रोड के डिवाइडर की रंगाई की जा चुकी है। फ्रेजर रोड, अशोक राजपथ, रामगुलाम चौक, जेपी चौराहा, गोलघर रोड को चकाचक करने की तैयारी है। नगर निगम गणतंत्र दिवस समारोह के प्रोटोकॉल के अनुसार बारिश होने की स्थिति में बचाव की तैयारी भी पूरी कर ली है। कई स्थानों पर पानी निकासी के लिए पंप लगे हैं।
नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किसी भी गेट से कुत्ता सहित आवारा पशु के प्रवेश नहीं करने देने के लिए कर्मियों को तैनात करने को कहा है। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार पंकज सभी निर्देशों का पालन कराने में जुट गए हैं।