पटना में वर्क फ्राम होम से टूट गया रिश्ता, कोरोना काल में लिव इन रिलेशनशिप नहीं आ रही रास

कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद अब लिव इन रिलेशनशिप की जटिलताएं सामने आ रही हैं। महिला थाना और महिला हेल्प के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य घरेलू विवादों की तुलना में लिव इन से जुड़ी ज्यादा समस्याएं सामने आ रही हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:59 PM (IST)
पटना में वर्क फ्राम होम से टूट गया रिश्ता, कोरोना काल में लिव इन रिलेशनशिप नहीं आ रही रास
कोरोना काल में लिव इन रिलेशनशिप से जुड़े ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जासं, पटना : कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद अब लिव इन रिलेशनशिप की जटिलताएं सामने आ रही हैं। महिला थाना और महिला हेल्पलाइन के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य घरेलू विवादों की तुलना में लिव इन से जुड़ी ज्यादा समस्याएं सामने आ रही हैं। 

रोज पांच से दस मामलों की सुनवाई

महिला थाना प्रभारी के अनुसार कोरोना काल में अब लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवाओं के संबंधों में तनाव सामने आ रहा है। रोज चार पांच ऐसी शिकायतें आ रही हैं। ज्यादातर मामलों में शिकायतों की वजह पैसों की कमी है। इसके अलावा निजता में हस्तक्षेप यानी जरूरत से ज्यादा समय तक एक साथ रहने की मजबूरी भी शिकायत की वजह बन रही है। वहीं महिला हेल्प लाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला बताती हैं कि ऐसे मामलों में पहले दोनों की काउंसिलिंग की जाती है। अगर दोनों आपसी सहमति से अलग होना चाहते है तो कानूनी रूप से उन्हें अलग होने में मदद की जाती है। 

पैसा और समय के कारण टूटा रिश्ता

बोरिंग रोड की रहने वाली एक लड़की ने महिला थाने में दिए अपने आवेदन में कहा कि वो पिछले पांच सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। कोरोना काल में पैसों की तंगी की वजह से दिक्कत आने लगी। रोज झगड़ा लड़ाई होने लगा। धीरे-धीरे बात बहुत बढ़ गई। साथ रहने में भी परेशानी होने लगी। अब आपसी सहमती के साथ हम दोनों अलग होने का फैसला ले रहे है। 

धर्म बदलने के बाद होती शादी 

पटना सिटी की रहने वाली महिला ने  बताया कि वो दस साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अलग-अलग धर्म के होने की वजह से शादी में दिक्कत हो रही थी। फिर हमने अलग होने का फैसला लिया और कानूनी मदद से अलग हो गए। 

नौकरी के कारण टूटा रिश्ता 

पटना आकर नौकरी करने वाली एक महिला ने महिला थाने में दिए अपने आवेदन में बताया है कि वो अपने दोस्त के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। कोरोना से पहले सब कुछ अच्छा चल रहा था। लाकडाउन में वर्क फ्राम होम के तहत दोनों घर में ही रह कर काम करने लगे। इसके चलते छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा। अब महिला थाना ने दोनों की बात सुनने के बाद उचित परामर्श दिया है। 

सामान्य घरेलू हिंसा से ज्यादा लिव इन के मामले

महिला थाना प्रभारी किशोरी सहचरी ने कहा कि कोरोना काल में लिव इन रिलेशनशिप की जटिलताओं से उपजे मामले सामने आ रहे हैं। इनकी संख्या सामान्य घरेलू हिंसा के मामलों से कहीं ज्यादा है। ज्यादातर मामले पैसे को लेकर आ रहे हैं। दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर उचित सलाह दी जा रही है। 

chat bot
आपका साथी