पटना के युवक को महंगी पड़ी आशिकमिजाजी, दो गर्लफ्रैंड ने कर दिया ऐसा हाल कि बता भी न सके

पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है जो अजीबोगरीब है। दिलफेंक किस्‍म के युवक का एक प्रेमिका ने ऐसा हाल कर दिया कि उसे अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा। बेगूसराय के निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:22 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:35 PM (IST)
पटना के युवक को महंगी पड़ी आशिकमिजाजी, दो गर्लफ्रैंड ने कर दिया ऐसा हाल कि बता भी न सके
दिलफेंक आशिक का हुआ बुरा हाल। सांकेतिक तस्‍वीर

मोकामा (पटना), संवाद सूत्र। हाथीदह थाना क्षेत्र के एक गांव के 30 वर्षीय एक युवक का प्राइवेट पार्ट किसी तेज धारदार हथियार से काटकर जख्‍मी कर दिया गया। गंभीर हालम में मोकामा रेफरल अस्‍पताल से युवक को बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार शाम की है। बताया गया कि पांच दिन पूर्व उसके अंडकोष का इलाज ऐसी ही स्थितियों में किया गया था। इसके पीछे अवैध प्रेम संबंध को कारण बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि युवक दिलफेंक किस्‍म का है। कई महिलाओं और युवतियों से उसके संबंध है। 

शादीशुदा भांजी को रखता था अपने घर में 

जानकारी के अनुसार युवक और उसके भाई एयरफोर्स में थे। लेकिन युवक एक शादीशुदा महिला से प्रेम कर रहा था। वह रिश्‍ते में उसकी भांजी लगती थी। भाई और मां के विरोध के बावजूद वह उस महिला को अपने घर में रखता था। वह उससे शादी करना चाहता था। परिवार के समझाने का कोई असर उसपर नहीं पड़ा। बताया गया कि पिछले वर्ष छुट्टी में दोनों भाई घर आए। मां एक स्‍कूल में शिक्षिका हैं। मां और भाई ने उसे रिश्‍तों का हवाला दिया। लेकिन युवक बेअसर रहा। गुस्‍से में मां और भाई ने जहर खा लिया। इसमें भाई की मौत हो गई। इलाज होने के बाद मां की जान बच गई। लेकिन इतना होने के बावजूद युवक का रिश्‍ते की भांजी को घर में रखे हुए था। कई लड़कियों से मिलना-जुलना जारी रहा। उसने नौकरी भी छोड़ दी। 

कई लड़कियों और महिलाओं से थे संबंध 

ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन पहले उसकी एक प्रेमिका ने उसके अंडकोष में चाकू घोंप दिया था। इसके बाद उसने एक निजी अस्‍पताल में इलाज कराया। शनिवार की शाम किसी महिला या लड़की ने ब्‍लेड से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इसके बाद खून से लथपथ होकर वह रेफरल अस्‍पताल पहुंचा। वहां उसका इलाज किया गया। लेकिन हालत गंभीर देख बेगूसराय रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले से अनभिज्ञ है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि शायद अंडकोष में चाकू घोंपने वाली लड़की ने ही ब्‍लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काटा है। फिलहाल तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

chat bot
आपका साथी