बिहारः यूपी चुनाव में भाजपा से गठबंधन को ले आरसीपी व त्यागी अधिकृत, मणिपुर में अकेले लड़ेगा जदयू

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बिहार की भी यूपी इलेक्शन में भूमिका रहेगी। चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी को जेडीयू ने बातचीत के लिए अधिकृत किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:21 PM (IST)
बिहारः यूपी चुनाव में भाजपा से गठबंधन को ले आरसीपी व त्यागी अधिकृत, मणिपुर में अकेले लड़ेगा जदयू
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और जदयू नेता केसी त्यागी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : उत्तर प्रदेश (यूपी) विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी को जेडीयू ने बातचीत के लिए अधिकृत किया है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मंगलवार को इस बारे में बैठक की। जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी व राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान भी इस मौके पर मौजूद थे।

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह निर्णय हो चुका है कि वह यूपी और मणिपुर के विधानसभा चुनाव में भाग लेगा। मणिपुर में जदयू अपने दम पर चुनाव लड़ेगा। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव के संबंध में पार्टी का यह निर्णय है कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल के रूप में वहां चुनाव लड़ना चाहता है। इस बारे में वह भाजपा के साथ बातचीत करेगा। अगर बात नहीं बनती है तो जदयू अपने दम पर चुनाव लड़ेगा। पार्टी के यूपी प्रभारी ने इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत भी की है। अब यह आधिकारिक रूप से तय कर दिया गया आरसीपी सिंह और केसी त्यागी यूपी चुनाव में भाजपा के साथ समझौते को लेकर बात करेंगे।

शरद यादव के समय जदयू ने की थी तैयारी 

जिस वक्त शरद यादव जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उस वक्त भी यूपी चुनाव के लिए जदयू ने पूरी तैयारी की थी। आखिर समय में शरद यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने की योजना पर ब्रेक लगा दी थी। जब आरसीपी सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तब उन्होंने तय किया था कि यूपी विधानसभा चुनाव में जदयू निश्चित रूप से शामिल होगा।

chat bot
आपका साथी