Patliputra Election Result 2019: पाटलिपुत्र में बीजेपी के रामकृपाल यादव ने लालू यादव की बेटी मीसा भारती को हराया

Patliputra Election Result 2019 पाटलिपुत्र में बीजेपी के रामकृपाल यादव ने लालू यादव की बेटी मीसा भारती को हरा दिया है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 02:57 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:29 PM (IST)
Patliputra Election Result 2019: पाटलिपुत्र में बीजेपी के रामकृपाल यादव ने लालू यादव की बेटी मीसा भारती को हराया
Patliputra Election Result 2019: पाटलिपुत्र में बीजेपी के रामकृपाल यादव ने लालू यादव की बेटी मीसा भारती को हराया

पटना, जेएनएन। Patliputra Election Result 2019: पटना की हॉट सीट कही जाने वाली पाटलिपुत्र सीट पर एक बार फिर भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को 39321 मतों से शिकस्त दी है। रामकृपाल यादव को 509557 मत मिले।

 2009 में अस्तित्व में आई पाटलिपुत्र लोकसभा से लालू यावद भी चुनाव हार गए थे। उनको जेडीयू के प्रत्याशी रंजन प्रसाद यादव ने हरा दिया था। 2009 में लालू के बाद 2014 में मीसा को पाटलिपुत्र से करारी शिकस्त मिली थी। इस संसदीय क्षेत्र का उल्लेखनीय तथ्य यह रहा है कि जो भी मुख्य प्रतिद्वंदी प्रत्याशी यहां रहे हैं, कभी एक-दूसरे के बेहद करीबी थे।

किसे मिले कितने मत

मीसा रामकृपाल को चाचा भी कहा करती थी। पर चुनाव में रामकृपाल ने मीसा को पराजित कर संसद की सीढ़ी चढ़ी। तब रामकृपाल को तीन लाख 83 हजार 262 वोट प्राप्त हुए थे और मीसा को तीन लाख 42 हजार 940 वोट। 2019 का चुनाव भी लालू फैमिली के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था। 2019 के चुनाव में रामकृपाल यादव को 509557 मत मिले। जबिक दूसरे स्थाप रहने वाली मीसा भारती को 470236 वोट हासिल हुए। दोनों में जीत का अंतर 39321 रहा।

2019 में किसे मिले कितने मत
रामकृपाल यादव (बीजेपी) 509557
मीसा भारती (RJD) 470236
जीत-हार का अंतर  39321

2014 के नतीजे
रामकृपाल यादव (भाजपा) : 383262
मीसा भारती (राजद) : 342940
रंजन प्रसाद यादव (जदयू) : 97228
जीत-हार का अंतर : 40322 मत

2009 के नतीजे
रंजन प्रसाद यादव (जदयू) : 269298
लालू प्रसाद (राजद) : 245757
विजय सिंह यादव (कांग्रेस) : 18504
जीत-हार का अंतर : 23541 मत

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी