Sawan Somvar 2020: राबड़ी संग तेजस्‍वी पहुंचे भोलेनाथ की शरण में, सावन की पहली सोमवारी पर की पूजा-अर्चना

Sawan Somvar 2020 सावन के पहले सोमवारी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी भी भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंचे। उन्‍हाेंने मां राबड़ी देवी के साथ शिव मंदिर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 02:29 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 11:18 PM (IST)
Sawan Somvar 2020: राबड़ी संग तेजस्‍वी पहुंचे भोलेनाथ की शरण में, सावन की पहली सोमवारी पर की पूजा-अर्चना
Sawan Somvar 2020: राबड़ी संग तेजस्‍वी पहुंचे भोलेनाथ की शरण में, सावन की पहली सोमवारी पर की पूजा-अर्चना

पटना, जेएनएन। अभी तक आपने राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव को मंदिरों में पूजा करते देखे होंगे। लेकिन इस बार सावन के पहले सोमवारी को तेजप्रताप के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव भी भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंचे। उन्‍हाेंने मां राबड़ी देवी के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने बिहार के लोगों को सावन की बधाई व शुभकामनाएं भी दी हैं। वहीं, तेजस्‍वी ने पूजा करते हुए फोटो भी ट्वीट किया है।  

पावन श्रावण मास के पहले सोमवार की आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएं।

बाबा भोलेनाथ सभी पर कृपा बनाए रखे। भगवान शंकर सावन के इस पवित्र माह में सभी की मनोकामना पूर्ण करे। #ॐ_नमः_शिवाय #हर_हर_महादेव 🙏 pic.twitter.com/wIHQR9os6Z

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 6, 2020

बताया जाता है कि सावन माह की पहली सोमवारी को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने आवास पर भगवान भोले शंकर की आराधना की। साथ ही राज्यवासियों के लिए सुख, शांति, सम्रद्धि की कामना ईश्वर से की। बाद में जारी प्रेस बयान में राबड़ी देवी ने कहा कि ईश्वर देश, राज्य एवं संपूर्ण विश्व को कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से रक्षा करें और इस महामारी के बढ़ते प्रकोप को समाप्त करें। उन्होंने कहा कि इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतें। घरों में ही पूजा करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करें। 

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना संकट जोरों पर है। इसे देखते हुए तमाम बड़े मंदिरों व शिवालयों को बंद कर दिया गया है। लोगों से आग्रह किया गया है कि इस बार घर में ही लोग भगवान की पूजा करें। मंदिरों में जाने से बचें। बता दें कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 12 हजार के पार कर गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आंकड़ा भी शतक की ओर अग्रसर है। 

chat bot
आपका साथी