जेईई एडवांस में भौतिकी व गणित के सवालों ने छात्रों को उलझाया

जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए पांच अक्टूबर को जारी किए जाएंगे परिणाम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:41 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 08:42 PM (IST)
जेईई एडवांस में भौतिकी व गणित के सवालों ने छात्रों को उलझाया
जेईई एडवांस में भौतिकी व गणित के सवालों ने छात्रों को उलझाया

पटना। जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार को राजधानी के 25 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के लिए 11 शहरों में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में छात्रों को भौतिकी व गणित के प्रश्नों ने काफी उलझाया। छात्रों ने कहा कि प्रश्न मध्यम से कठिन स्तर तक के थे। रसायनशास्त्र के प्रश्न ठीक-ठाक रहे।

मैथ के कैल्कुलस के पांच-छह प्रश्नों ने भी काफी समय लिया। भौतिकी के रोटेशन, वर्क पावर एनर्जी, मैग्नेटिज्म आदि से प्रश्न ज्यादा पूछे गए। प्रश्नों के उलझाऊ रहने के कारण छात्रों का समय काफी बर्बाद हुआ। साइंस में थर्मोडायनेमिक्स के चार सवाल पूछे गये थे। गणित में कैल्कुलस ने छात्रों का सिर चकरा दिया। मॉडर्न फिजिक्स के सवालों ने भी छात्रों को खूब परेशान किया। इस वर्ष आइआइटी दिल्ली के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के परिणाम पांच अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिली इंट्री

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी को थर्मल स्क्रीनिंग एवं साबुन से हाथ धुलाने के बाद ही इंट्री दी गई। सभी छात्रों को सेंटर पर नया मास्क दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध मरीजों के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की गई थी। जबकि सभी छात्रों के बीच शारीरिक दूरी का पालन के लिए दो कम्प्यूटर के बीच गैप दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर आइआइटी के अधिकारी निगरानी करते रहे। परीक्षा कक्ष में एक से दूसरे छात्र के बीच छह फीट की दूरी रहेगी। परीक्षा में दोनों पेपर से पहले बैठने वाले एरिया, कुर्सी, टेबल, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, डेस्क आदि से लेकर दरवाजे, हैंडल, व्हीलचेयर (दिव्याग छात्रों के लिए) आदि को सैनिटाइज किया गया था।

---------

ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के सवाल ज्यादा कठिन लगे। इन्हें हल करने में ज्यादा समय लग रहा था। फिजिक्स और गणित के सवालों ने बहुत ज्यादा परेशान किया।

-साहिल, कंकड़बाग गणित और फिजिक्स के सवाल अधिक कठिन थे। गणित और फिजिक्स की अपेक्षा साइंस के सवाल आसान थे। साइंस के सवालों को हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा।

- पुनित, बेगूसराय फिजिक्स में थर्मोडायनेमिक्स के सवाल ज्यादा पेचीदा थे। साइंस और गणित के सवाल ठीक-ठाक थे। दूसरे शिफ्ट में पेपर टू के सवाल पहले पेपर की अपेक्षा ठीक थे। कैल्कुलस के सवाल ज्यादा परेशान कर रहे थे।

-अमित, मैनपुरा गणित के सवाल कठिन थे, जिसने ज्यादा परेशान किया। फिजिक्स और साइंस के सवाल एवरेज ठीकठाक थे। परीक्षा में अधिक दिक्कत नहीं हुई।

-आशु, चंपारण मुझे गणित के सवालों ने ज्यादा परेशान किया। फिजिक्स और साइंस के सवाल एवरेज ठीक थे। जिसे हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

-रौशन कुमार, सहरसा परीक्षा तो अच्छी गई है। सारे सवाल सिलेबस से जुड़े हुए ही थे। सबसे ज्यादा गणित के सवाल ने ही उलझा कर रखा था। समय भी सबसे ज्यादा उसी में लग रहा था, लेकिन उम्मीद है कि परीक्षा का रिजल्ट अच्छा आएगा।

- श्रेयांश कुमार सवाल तो सारे ठीक थे लेकिन मुझे फिजिक्स के सवालों ने थोड़ा उलझा दिया। तीन घंटे में एक घंटे से ज्यादा समय मुझे इसी विषय के हल खोजने में लग गए। फार्मूला में भी थोड़ी परेशानी हो रही थी। ओवरऑल परीक्षा अच्छी गई है। अब उम्मीद है कि रिजल्ट भी अच्छा आएगा।

- मोहित माथुर

chat bot
आपका साथी