जलापूर्ति का पाइप फटने से पानी में डूबा पुनपुन बाजार

जलापूर्ति का पाइप फटने व नाला जाम होने के कारण दो माह से पुनपुन के मनोरा गुमटी पर पानी जमा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 01:00 AM (IST)
जलापूर्ति का पाइप फटने से पानी में डूबा पुनपुन बाजार
जलापूर्ति का पाइप फटने से पानी में डूबा पुनपुन बाजार

मसौढ़ी : जलापूर्ति का पाइप फटने व नाला जाम होने के कारण दो माह से पुनपुन के मनोरा गुमटी से पुनपुन चौराहा तक सड़क पर पानी जमा है। इससे आने जानेवाले राहगीर और व्यवसायियों में नाराजगी है। व्यवसायियों ने एक सप्ताह में इसका निदान नहीं निकलने पर आंदोलन की धमकी दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीएचईडी द्वारा पुनपुन बाजार में जलापूर्ति का पाईप कई जगहों पर बीते दो माह से फटा हुआ है और बाजार का नाला भी जाम है। इस कारण मनोरा गुमटी से पुनपुन बाजार चौराहा बीते दो माह से जलमग्न है। इस कारण आने जानेवाले लोगों को तो परेशानी हो ही रही है। आवासीय लोगों व दुकानदारों में संक्रमण की आशंका भी व्याप्त है। उनका आरोप है कि उन्होंने दो माह पूर्व ही बीडीओ उदय कुमार से मिल इसकी शिकायत की थी और निदान निकालने का आग्रह किया था।। उन्होंने एक सप्ताह में समस्या का निदान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। व्यवसायियों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या से उनका व्यवसाय भी लगभग दो माह से चौपट हो गया है।

बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि पाइप फटने की जानकारी पीएचईडी को उसी समय दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि वे फिर विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देंगे और निदान नहीं निकलने पर उस विभाग के वरीय अधिकारियों को लिखा जाएगा।

पुनपुन बाजार चौराहा से चंद गंज दूरी पर ही पुनपुन प्रखंड कार्यालय है। इसके बाद भी प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलोग बैठक कर आंदोलन करेंगे। इसके बाद भी बात नहीं बनी

chat bot
आपका साथी