बिहार के सभी पूर्ववर्ती सीएम की राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने की तारीफ, शराबबंदी के लिए नीतीश की प्रशंसा

शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए नीतीश कुमार की सरकार की राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने तारीफ की है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक और आर्थिक बदलाव के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य के सभी पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री प्रशंसा के पात्र हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:45 PM (IST)
बिहार के सभी पूर्ववर्ती सीएम की राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने की तारीफ, शराबबंदी के लिए नीतीश की प्रशंसा
बिहार के राज्यपाल फागू सिंह चौहान, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और बिहार सीएम नीतीश कुमार।

राज्य ब्यूरो, पटना : राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए नीतीश कुमार की सरकार की तारीफ की। उन्होंने उस दौर को याद किया जब वह बिहार में राज्यपाल थे और पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने विधानसभा एवं विधान परिषद में सर्वसम्मति से राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान में राज्य के कर्तव्य के रूप में आम लोगों के स्वास्थ्य को सुधारने की पहल का भी उल्लेख है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि नीति निर्देशक तत्वों के तहत इस कर्तव्य में मादक पेय एवं सेहत के लिए हानिकारक पदार्थों के सेवन को रोकना भी शामिल है। गांधी के सिद्धांतों पर आधारित इस संवैधानिक व्यवस्था को विधानसभा द्वारा कानून का दर्जा देकर समाज एवं खासकर कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए कल्याणकारी कदम उठाया गया, जिसे कानून का दर्जा देने का मौका मुझे मिला था। 

नीतीश का मिल रहा सहयोग

राष्ट्रपति ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जनसेवा की समतामूलक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद के निर्वहन का कीर्तिमान बनाया है। उनका सहयोग मुझे बिहार के राज्यपाल के रूप में भी मिला और अब राष्ट्रपति के रूप में भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक और आर्थिक बदलाव के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य के सभी पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री प्रशंसा के पात्र हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारी लोग तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को भी बिहारी मानते हैं। उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि कोविन्द करीब दो वर्ष तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। बिहार सीएम ने कहा कि राज्यपाल रहते हुए उन्हें राष्ट्रपति बनने का मौका मिला। नीतीश ने कहा कि जाकिर हुसैन साहब पहले यहां के राज्यपाल थे, लेकिन पहले वे उप राष्ट्रपति बने तब राष्ट्रपति बने। 

chat bot
आपका साथी