गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता जरूरी

श्री अरविंद महिला कॉलेज में गृहविज्ञान विभाग की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:44 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 11:44 PM (IST)
गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता जरूरी
गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता जरूरी

पटना। श्री अरविंद महिला कॉलेज में गृहविज्ञान विभाग की ओर से वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. विमी सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला और उनके स्वजन कोरोना संक्रमण को लेकर डरे हुए हैं। यहां सिर्फ महिला नहीं, बल्कि उनके गर्भ में पल रहे अजन्मे शिशु के जीवन का भी सवाल है।

अस्पतालों में हुए प्रसव के मामलों में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि नवजात शिशुओं में संक्रमण नहीं पाया गया। वह अब तक अपनी मा से मिली हुई एंटीबॉडीज के जरिए संक्रमण से बचे हुए हैं। अगर बच्चों का शरीर कुछ महीनों में खुद ब खुद इस तरह की एंटीबॉडीज बनाने लगेगा तो ये बच्चे हमेशा के लिए कोरोना से सुरक्षित हो जाएंगे। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका पाडे ने कहा कि गर्भवती महिला के संक्रमित होने की स्थिति में गर्भस्थ शिशु पर किसी असर की बात सामने नहीं आई है। गर्भवती महिला को अपनी दिनचर्या में पोषक आहार पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। खासकर प्रोटीनयुक्त आहार की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। डॉ. चारू मोदी ने गर्भवती महिला के लिए अनिवार्य टीके डॉक्टर की सलाह से लगवाने की सलाह दी। प्राचार्या प्रो. मीरा कुमारी ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में उक्त विषय पर छात्राओं को जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है तथा कहा कि हाई रिस्क श्रेणी में गर्भवती माताएं भी आती हैं। इनमें लो इम्यून सिस्टम के कारण लापरवाही बरतना अधिक खतरनाक हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

chat bot
आपका साथी