पटना सिटी से दानापुर के हांडी साहिब तक गई प्रभातफेरी

सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की 551वीं जयंती को ले बुधवार को प्रभातफेरी निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:20 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:20 PM (IST)
पटना सिटी से दानापुर के हांडी साहिब तक गई प्रभातफेरी
पटना सिटी से दानापुर के हांडी साहिब तक गई प्रभातफेरी

पटना सिटी, दानापुर। सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की 551वीं जयंती को ले बुधवार की सुबह पांच बजे तख्त साहिब परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी गायघाट होते दानापुर स्थित हांडी साहिब गुरुद्वारा पहुंची। गायघाट व दानापुर में पंज-प्यारे का स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा की गई। सिख श्रद्धालुओं ने कथा-प्रवचन श्रवण किया। दानापुर से लगभग 9:30 बजे प्रभात फेरी तख्त श्रीहरि मंदिर पटना साहिब लौटी। प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे-बच्चियां एवं पुरुष शबद कीर्तन करते चल रहे थे।

राज करेगा खालसा, आकी रहे ना कोय के नारों से तख्त व हांडी साहिब के आसपास का इलाका गूंज रहा था। प्रभात फेरी का संचालन तेजिदर सिंह बग्गा तथा इंद्रजीत सिंह बग्गा ने किया।

प्रबंधक सरदार दलजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रात: तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ मार्ग होते गुरु का बाग जाएगी। वहां से दर्शन कर वापस तख्त साहिब लौटेगी। शुक्रवार की सुबह तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ होते सोनार टोली गुरुद्वारा का दर्शन कर तख्त साहिब लौटेगी। शनिवार को तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से बड़ी प्रभात फेरी निकलेगी।

प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि गुरुनानक देव के 551वें प्रकाश पर्व का मुख्य समारोह 30 नवंबर को तख्त श्रीहरि मंदिर पटना साहिब में मनाया जाएगा। इसके पहले 29 नवंबर को तीन दिवसीय अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दोपहर दो बजे गुरु का बाग से नगर कीर्तन निकलेगा। दानापुर पहुंचने पर प्रभातफेरी में अमरजीत सिंह, अजय सिंह, मोहन सिंह, शक्ति सिंह, ज्योति स्वरूप, जोगिदर अरोरा, प्रीतम सिंह विजेंद्र कुमार व अन्य मौजूद थे। --------------------

- सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की 551 वीं जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी में गूंजता रहा राज करेगा खालसा, आकी रहे कोय का नारा

- गुरुवार की तड़के निकलने वाली प्रभात फेरी जाएगी गुरु के बाग स्थित गुरुद्वारा में

- 27 नवंबर से तीन दिवसीय अखंड पाठ, 29 को निकलेगा नगर कीर्तन, 30 को मुख्य समारोह

---------------------

chat bot
आपका साथी