छठ की भीड़ को कम करेगी रेलवे की पूजा स्पेशल, 53 जोड़ी ट्रेनों का होगा परिचालन Patna News

छठ पर अगर आप भी अपने घर बिहार आना चाहते हैं तो आपके लिए ट्रेन रेल विभाग ने कई ट्रेनों का परिचालन किया है। जानें।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 11:26 AM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 11:26 AM (IST)
छठ की भीड़ को कम करेगी रेलवे की पूजा स्पेशल, 53 जोड़ी ट्रेनों का होगा परिचालन Patna News
छठ की भीड़ को कम करेगी रेलवे की पूजा स्पेशल, 53 जोड़ी ट्रेनों का होगा परिचालन Patna News

पटना, जेएनएन। दीपावली और छठ पूजा में घर आने के लिए ट्रेनों की बुकिंग कई महीने पहले से ही की जा रही है। बिहार की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें तो हाउसफुल हो गई हैं। किसी भी ट्रेन में अब कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है। रेल प्रबंधन की ओर से छठ की भीड़ से निपटने के लिए 53 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। खाली पटना के लिए 13 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

82404 नई दिल्ली पटना पूजा स्पेशल 25, 28 व 31 अक्टूबर को नई दिल्ली से 14.55 बजे खुलकर कानपुर, इलाहाबाद, डीडीयू होकर सुबह 8.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह 04079 नंबर से पटना से 26,29 अक्टूबर व एक नवंबर को 12 बजे दिन में दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04078 नई दिल्ली से 26,29 व 31 अक्टूबर को 14.55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 8.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह उसी दिन 04077 पटना से 12 बजे खुलकर दूसरे दिन सुबह चार बजे दिल्ली पहुंचेगी।

आनंद विहार से पटना की ट्रेन

इसी तरह आनंद विहार से 25 अक्टूबर को 04054 रवाना होगी और दूसरे दिन 04053 बनकर वापस आनंद विहार के लिए पटना से प्रस्थान करेगी। 04014-13 नई दिल्ली पटना पूजा स्पेशल 25 अक्टूबर को 23.55 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। 26 अक्टूबर को यह पटना जंक्शन से 21.30 बजे रवाना होगी। 04026-25 नई दिल्ली पटना पूजा स्पेशल 26 अक्टूबर को रवाना होगी। 04022-21 आनंद विहार-पटना पूजा स्पेशल 26 अक्टूबर आर दो नवंबर को रवाना होगी। 82365 पटना आनंदविहार तीन व 10 नवंबर को 20.30 बजे रवाना होगी। 03266 आनंद विहार से चार व 11 नवंबर को 20.30 बजे रवाना होगी। 08793-94 दुर्ग-पटना पूजा स्पेशल 31 अक्टूबर को दुर्ग से तथा तीन नवंबर को पटना से रवाना होगी।

अहमदाबाद-पटना के लिए गाड़ी

82947 अहमदाबाद पटना 26 अक्टूबर व दो नवंबर को तथा 82948 पटना से चार व 25 नवंबर को चलेगी। इसी तरह 09417 अहमदाबाद पटना नौ व 30 नवंबर को तथा 09418 पटना से 28 अक्टूबर व दो दिसंबर को चलेगी। 82937 इंदौर पटना 25 अक्टूबर व एक नवंबर को तथा 82938 पटना से तीन व 24 नवंबर को चलेगी। 09307-08 इंदौर-पटना-इंदौर नौ व 30 नवंबर को इंदौर से तथा 27 अक्टूबर व एक व 15 दिसंबर को पटना से रवाना होगी। इसी तरह 02791-92 सिकंदराबाद पटना सिकंदराबाद 30 अक्टूबर को सिकंदराबाद एवं पांच नवंबर को पटना से खुलेगी। 07639-40 सिकंदराबाद पटना सिकंदराबाद 29 अक्टूबर को सिकंदराबाद से तथा चार नवंबर को पटना से रवाना होगी। 82115 पुणे दानापुर 20 व 27 अक्टूबर को तथा 01451 पुणे दानापुर तीन व 10 नवंबर को तथा 01452 दानापुर पुणे 22 व 29 अक्टूबर को दानापुर से 82116 5 व 12 नवंबर को दानापुर से चलेगी।

इसी तरह 04044-43 एवं 04098-97 आनंद विहार गया, 82929-30 एवं 09029-30 बांद्रा गया, 05920-19 तिनसुकिया से गया, 82519 गया तिनसुकिया पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 82402 दिल्ली मुजफ्फरपुर, 04069 मुजफ्फरपुर दिल्ली, 04030-29 दिल्ली मुजफ्फरपुर, 82410 दिल्ली-दरभंगा, 04023 दरभंगा दिल्ली, 82414 नई दिल्ली दरभंगा, 04059 दरभंगा नई दिल्ली, 82527-28 दरभंगा दिल्ली, 05528-27 दिल्ली दरभंगा-दिल्ली, 04062-61 नई दिल्ली दरभंगा, 04058-57 नई दिल्ली दरभंगा, 04920-19 फिरोजपुर दरभंगा, 82406-04031 नई दिल्ली सहरसा, 04086-85 सहरसा आनंद विहार, 05531-32 सहरसा दिल्ली, 04414-13 नई दिल्ली सहरसा, 04526-25 सरङ्क्षहद सहरसा, 04034-33 आनंद विहार सहरसा, 04042-41 व 04092-91 नई दिल्ली जयनगर, 07091-92 सिकंदराबाद रक्सौल, 01133-34 एलटीटी बरौनी, 08005-06 संतरागाछी बरौनी, 07010 सिकंदराबाद बरौनी।

वहीं 04404-03 नई दिल्ली बरौनी, 82931-32 एवं 09031-32 बांद्रा-बरौनी, 04084-83 दिल्ली पूर्णिया, 04052-51 आनंद विहार कटिहार, 82416-04093 व 04010-09 आनंद विहार जोगबनी, 04090-89, 04002-01 व 04050-49 आनंद विहार भागलपुर, 82945-49, 09451-52 गांधीधाम भागलपुर, 82327-28 धनबाद सीतामढ़ी, 03427-28 मालदा-हरिद्वार, 03033-34 हावड़ा गोरखपुर, 03035-36 हावड़ा-छपरा, 82419-20 भूवनेश्वर आनंद विहार एवं 82507-08 विशाखापतनम-सुबेदारगंज पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी