RSS को तालिबानी बताने पर गरमाई सियासत, BJP बोली- थेथरई कर रहे जगदानंद, चुल्लू भर पानी में डूब मरें

Bihar Politics बिहार के प्रदेश आरजेडी अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह आरएसएस को तालिबानी बताकर बुरे फंस गए हैं। इसे लेकर बीजेपी उन्‍हें लालू प्रसाद यादव के शासन काल की याद दिला रही है। हमलावर बीजेपी ने कहा है कि जगदानंद थेथरई कर रहे हैं वे चुल्लू भर पानी में डूब मरें।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 02:11 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 02:40 PM (IST)
RSS को तालिबानी बताने पर गरमाई सियासत, BJP बोली- थेथरई कर रहे जगदानंद, चुल्लू भर पानी में डूब मरें
आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह। फाइल तस्‍वीर।

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Politics राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) को तालिबान (Taliban) बताकर बुरे फंस गए हैं। इसके बाद बिहार की सियासत गरमा गई (Politics in Bihar Heats Up) है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जगदानंद सिंह को लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के शासन काल की याद दिलाई है। साथ हीं तंज कसा है कि वे आरजेडी में जलील होकर थेथरई कर रहे हैं। यह भी कहा कि वे पालगखाने में भर्ती हो जाएं।

क्‍या था जगदानंद सिंह का बयान, जानिए

आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की थी। उन्‍होंने कहा था कि तालिबान केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक संस्‍कृति है। आरएसएस भारत का तालिबान (RSS Taliban of India) बताते हुए जगदानंद सिंह ने कहा था कि ये लोग दाढ़ी काटते हैं तथा पंचर बनाने व चूड़ी बेचने वालों को बेवजह पीटते रहते हैं। ऐसे तत्‍वों के खिलाफ लालू प्रसाद यादव ने लड़ाई की है, जिसकी आज उन्‍हें सजा दी जा रही है।

बीजेपी ने जगदानंद पर किया पलटवार

जगदानंद सिंह के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमाती दिख रही है। बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में शामिल बीजेपी ने पलटवार किया है।

आरजेडी में जलील होकर थेथरई पर उतरे

बीजेपी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने जगदानंद सिंह और तेज प्रताप यादव के विवाद का संदर्भ लेते हुए कहा कि वे (जगदानंद सिंह) आरजेडी में जलील होकर भी थेथरई पर उतर आए हैं। उन्हें ढकनी भर पानी में डूब मरना चाहिए। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आरएसएस को राष्ट्रवादी संगठन बताते हुए आगे कहा कि कोई जाहिल आदमी भी आरएसएस जैसे इतने बड़े सामाजिक संगठन को तालिबान से नहीं जोड़ सकता है।

इतना नीचे गिर जाएंगे, ऐसी अपेक्षा नहीं थी

बीजेपी नेता व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा है कि जगदानंद सिंह इतना नीचे गिर जाएंगे, ऐसी अपेक्षा नहीं थी। लालू-राबड़ी का 15 साल का शासन तालिबानी शासन से कम नहीं था। आरएसएस की तुलना तालिबान से करने वाले की जगह तो कांके (रांची के कांके पागलखाना) में है।

टिकट के लिए लगा चुके आरएसएस का चक्‍कर

बीजेपी नेता व मंत्री प्रमोद कुमार कहते हैं कि जगदानंद सिंह को जब अपने बेटे के लिए बीजेपी का टिकट लेना था, तब बीजेपी व आरएसएस कार्यालय का चक्‍कर लगाते थे, अब ऐसे बयान दे रहे हैं।

मानसिक संतुलन खो रहे: सुशील मोदी

इसके पहले बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने लालू-राबड़ी के 'कुशासन' में सौ से अधिक नरसंहारों की याद दिलाई। कहा कि तब महिलाएं घरों से निकलने में डरतीं थीं तथा तब बंदूक के बल पर अपहरण का उद्योग चलता था। शिक्षा व विकास की स्थिति चौपट थी। लालू के शासन काल की तुलना आज के अफगानिस्तान (Bihar Like Afganistan) से करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि उन्‍हें आरजेडी में छिपा तालिबान नहीं दिखा। सुशील मोदी ने आगे कहा कि जगदानंद सिंह तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) की इच्छानुसार काम करने और तेज प्रताप यादव से अपमानित होने के कारण मानसिक संतुलन खो रहे (Getting Mad) हैं। इसी वजह से वे आरएसएस की तुलना तालिबान से कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी