पटना के मोकामा में पुलिस टीम पर हमला, एसआइ समेत सात जवान घायल

पटना में मछली मारने को लेकर हुए विवाद का निपटारा कराने पहुंची पुलिस पर बुधवार दोपहर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:31 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 11:31 PM (IST)
पटना के मोकामा में पुलिस टीम पर हमला, एसआइ समेत सात जवान घायल
पटना के मोकामा में पुलिस टीम पर हमला, एसआइ समेत सात जवान घायल

पटना, जेएनएन। प्रखंड के मरांची थाना अंतर्गत शेरपुर गांव में मछली मारने को लेकर हुए विवाद का निपटारा कराने पहुंची पुलिस पर बुधवार दोपहर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। इसमें एएसआइ रणवीर कुमार सिंह समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने गश्ती गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ की। सभी घायल पुलिसकॢमयों को मरांची गांव स्थित पीएचसी में भर्ती कराया गया। ह

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दर्ज कराई एफआइआर

मले में घायल पुलिसकर्मियों के बयान पर देर शाम बीजो साहनी, किशोर साहनी, शोभा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं राम विलास सहनी और वृजनंदन सहनी के आठ-आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों पक्षों ने भी एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

एक पक्ष निकाल रहा था मछली, दूसरे की दावेदारी पर विवाद

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर शेरपुर गांव में तालाब से एक पक्ष के लोग मछली निकाल रहे थे। तभी दूसरा पक्ष भी दावेदारी जताते हुए वहां पहुंच गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मरांची थाने को दी। सूचना मिलने पर एएसआइ रणवीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें एएसआइ समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही 

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने और गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला दर्ज किया गया। बाकी हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। दोनों पक्षों में तनाव को लेकर गांव में मोकामा, हाथीदह, मरांची, पचमहला थाने की पुलिस को तैनात किया गया है। बताया जाता है कि घटना के बाद काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। काफी देर तक लोग इधर-उधर भागते रहे। पुलिस के पहुंचने पर भी लोग उग्र हो गए। 

chat bot
आपका साथी