बिहारः तीन महिलाओं को देख दौड़ाने लगी पुलिस, फिर पकड़कर बोली-मैडम गलती हो गई

बिहार में पुलिस काफी सजग और सतर्क हो गई है। बक्सर में तो इनदिनों शराब तस्करों की खैर नहीं है। इधर शुक्रवार को पुलिस एक बड़ी गलतफहमी का शिकार हो गई। तीन महिलाओं को पकड़ने के बाद गलती होने की बात कहनी पड़ी। जानें क्या था मामला।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:17 PM (IST)
बिहारः तीन महिलाओं को देख दौड़ाने लगी पुलिस, फिर पकड़कर बोली-मैडम गलती हो गई
बक्सर में पुलिस को बड़ी गलतफहमी हो गई। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, बक्सर: बिहार में पुलिस काफी सजग और सतर्क हो गई है। बक्सर में तो इनदिनों शराब तस्करों की खैर नहीं है। इधर, शुक्रवार को पुलिस एक बड़ी गलतफहमी का शिकार हो गई। दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के गोलंबर के पास सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से अपने गले का चेन तीन महिलाओं द्वारा काटे जाने की सूचना दी। इसके बाद वहां तैनात ट्रैफिक प्रभारी अंगद सिंह ने खदेड़ कर आरोपित तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। वहीं से चेन भी बरामद कर लिया गया। बाद में आरोपित महिलाओं को थाना में लाया गया, जहां से पुलिस ने तीनों महिलाओं को रिहा कर दिया। नगर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि गलतफहमी में तीनों महिलाएं बेवजह फंस गई थीं।

ऑटो में बैठने के दौरान हुई थी घटना

घटना के संदर्भ में उत्तर प्रदेश की निवासी प्रियंका कुमारी ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ बक्सर नगर के एक चिकित्सक के यहां इलाज कराने के लिए आ रही थीं। वह जिस ऑटो में बैठी थीं उसी ऑटो में पूर्व से बैठी महिलाओं ने उनकी सोने की चेन तथा लॉकेट को चुरा लिया। बाद में सिंडिकेट के समीप तीनों महिलाओं के उतरने के बाद उन्हें गले में चेन नहीं होने का एहसास हुआ।

यातायात पुलिस के जवान से की शिकायत

गले में चेन न होने पर उन्होंने तुरंत ही मौके पर मौजूद यातायात प्रभारी अंगद सिंह से इस बात की शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने आरोपी महिलाओं को दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पास से चेन और लॉकेट बरामद कर लिया गया। बाद में पकड़ी गई महिलाओं को नगर थाने भेज दिया गया। मामले में नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि महिलाओं को गलतफहमी में पकड़ लिया गया था, जिन्हें छोड़ दिया गया। जांच में पता चला कि चेन और लॉकेट महिलाओं के पास से नहीं, बल्कि वहीं गिरा पड़ा मिला था।

chat bot
आपका साथी