पटना के बाढ़ में पुलिस की छापेमारी, अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

पटना पुलिस ने छापेमारी कर बाढ़ के बकमा से अवैध हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 01:51 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 01:51 PM (IST)
पटना के बाढ़ में पुलिस की छापेमारी, अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार
पटना के बाढ़ में पुलिस की छापेमारी, अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार
पटना, जेएनएन। पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बाढ़ में हुई कार्रवाई में पुलिस ने अवैध रायफल, सिक्सर, कट्टा और AK-47 की मैगजीन और कारतूस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी लिपि सिंह ने क्विक रेस्पॉन्स टीम के साथ मिलकर छापेमारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को क्विक रेस्पॉन्स टीम की सूचना पर एएसपी लिपि ने बाढ़ के बकमा में छापेमारी की। घेराबंदी कर कार्रवाई के दौरान पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। इस दौरान दो को पुलिस ने पकड़ लिया। इनका नाम बिट्टू सिंह और उसका भाई अमित सिंह है। वहीं वहीं बाकी फरार हो गए। शराब के साथ एक राइफल, एक सिक्सर, दो देसी कट्टा, AK-47 की एक मैगजीन, एके 47 की तीन गोलियां तथा थ्री फिफ्टीन बोर की 4 गोलियां बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। उनसे कई मामलों के उद्भेदन की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी