घने कोहरे के कारण न हो सकी लैंडिंग, 50 मिनट तक हवा में चक्कर काटते रहे विमान

धुंध के कारण जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह लो विजिबिलिटी बनी रही। आसमान में मात्र सात सौ मीटर की विजिबिलिटी ही थी। इसके कारण सुबह में दिल्ली समेत अन्य शहरों से आने वाली तीन फ्लाइट्स 50 मिनट से एक घंटे तक हवा में चक्कर काटती रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:54 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 01:54 AM (IST)
घने कोहरे के कारण न हो सकी लैंडिंग, 50 मिनट तक हवा में चक्कर काटते रहे विमान
घने कोहरे के कारण न हो सकी लैंडिंग, 50 मिनट तक हवा में चक्कर काटते रहे विमान

पटना । धुंध के कारण जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह लो विजिबिलिटी बनी रही। आसमान में मात्र सात सौ मीटर की विजिबिलिटी ही थी। इसके कारण सुबह में दिल्ली समेत अन्य शहरों से आने वाली तीन फ्लाइट्स 50 मिनट से एक घंटे तक हवा में चक्कर काटती रही।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गो एयर की फ्लाइट संख्या जी8 165 दिल्ली से पटना समय पर पहुंचने के बावजूद लो विजिबिलिटी के लैंड न कर सकी। यह विमान 7.45 बजे सुबह एयरपोर्ट पहुंचने के बावजूद 8.39 बजे लैंड किया। स्पाइस जेट की विमान एसजी 3723 गुवाहाटी से आने के बाद लो विजिबिलिटी के कारण 8.05 बजे की बजाय 9.21 बजे उतरा। यह विमान भी हवा में एक घंटा से अधिक समय तक चक्कर लगाता रहा। इंडिगो की विमान संख्या 6ई 2022 को 07.55 बजे दिल्ली से पटना आना था। यह विमान भी लो विजिबिलिटी की शिकार हो गया। एक घंटा से अधिक समय तक हवा में उड़ते रहने के बाद यह सुबह 09:14 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी। धुंध के कारण पटना एयरपोर्ट पर सुबह 8.39 बजे पहला विमान उतरा। हालांकि सोमवार की देर शाम तक किसी विमान को डायवर्ट नहीं किया गया था। धुंध के कारण 14 विमान विलंब से पहुंची।

इधर, सुबह में लो विजिबिलिटी के कारण विमानों की लैंडिग न होने के कारण जब मौसम खुला और धुंध कम हुई तो हर पांच मिनट पर विमान उतरने लगे। एक साथ एयरपोर्ट परिसर में चार-चार विमानों के आ जाने से यात्रियों की भीड़ टर्मिनल भवन में बढ़ गई। चार विमानों के यात्री फ्लाइट के इंतजार में तो खड़ा ही थे सुबह 11 बजे तक आने वाली विमानों के यात्री भी एयरपोर्ट परिसर पहुंच गए थे। विमानों की स्थिति

----------------------

जी8 165 दिल्ली- पटना - 65 मिनट

6ई 2022 दिल्ली-पटना - 80 मिनट

एसजी 3723 गुवाहाटी-पटना - 80 मिनट

6ई 713 कोलकाता-पटना - 60 मिनट

6ई 6393 बेंगलुरू-पटना - 40 मिनट

एसजी 8721 दिल्ली-पटना - 33 मिनट

6ई6573 अहमदाबाद-पटना - 45 मिनट

जी8 231 दिल्ली-पटना - 35 मिनट

6ई 6277 लखनऊ-पटना - 20 मिनट

एसजी 768 बेंगलुरू-पटना - 20 मिनट

6ई 6223 मुंबई-पटना - 30 मिनट

एसजी 3724 अमृतसर-पटना - 120 घंटे

जी8 198 दिल्ली-पटना - 60 घंटे

chat bot
आपका साथी