डांसरों के ठुमके देखने में कायदे भूले लोग, नालंदा में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के बाद का वीडियो वायरल

Viral Video of Nalanda दुर्गा पूजा के बाद एक -एक करके कई गांवों में नर्तकियों के अश्लील ठुमके लगवाए जा रहे हैं जिसे देखने हजारों की भीड़ लग जा रही है। ताजा मामला नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड के घोसरामा पंचायत के रानी सराय का है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:10 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:10 PM (IST)
डांसरों के ठुमके देखने में कायदे भूले लोग, नालंदा में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के बाद का वीडियो वायरल
नालंदा में वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सख्‍त। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बिहारशरीफ, जागरण संवाददाता। त्‍योहारी मौसम आते ही सांस्‍कृतिक आयोजनों और नाच-गाने के कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया है। परेशानी की बात यह है कि इन आयोजनों में कोविड गाइडलाइन का जरा भी ख्‍याल नहीं रखा जा रहा है। दुर्गापूजा से पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में पूजा समिति सदस्यों के साथ पुलिस अफसरों ने बैठक कर गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी थी। पूजा समिति के सदस्यों ने इस पर हामी भी भरी थी। लेकिन यह बात थाना परिसर तक ही सिमट कर रह गई। दुर्गा पूजा के बाद एक -एक करके कई गांवों में नर्तकियों के अश्लील ठुमके लगवाए जा रहे हैं, जिसे देखने हजारों की भीड़ लग जा रही है। ताजा मामला नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड के घोसरामा पंचायत के रानी सराय का है।

वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन

रानी सराय में मां दुर्गा के विसर्जन की रात नाच का आयोजन किया गया। जिसमें द्विअर्थी गानों पर जमकर ठुमके लगे। भीड़ में फिजिकल डिस्टेंस (शारीरिक दूरी) की बात भी बेमानी दिखी। पूजा समिति की ओर से इस आयोजन की जानकारी स्थानीय थाने को भी नहीं दी गई थी। इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद थानाध्यक्ष ने कहा कि गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।

नाबालिग लड़के को शादी के लिए अगवा करने का प्रयास

नालंदा के हिलसा में शादी के लिए कुछ लोगों ने नाबालिग लड़के को अगवा करने की कोशिश की। ऐसा तब हुआ जब लड़के के स्‍वजनों ने रिश्‍ता करने से इन्‍कार कर दिया। यह सब कुछ हिलसा थाना के केशोपुर गांव में हुआ। मोहन बिंद के बेटे रामबाबू कुमार को अगवा करने का प्रयास आसपास के लाेगों के जुट जाने से असफल हो गया। इस मामले में प्राथमिकी लड़के के स्‍वजनों की ओर से दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में रुपए चुराने का भी जिक्र है।

chat bot
आपका साथी