गड्ढे में बच्चा गिरने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी क्षेत्र में गड्ढे में एक बच्चे के गिरने पर लोगों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:30 AM (IST)
गड्ढे में बच्चा गिरने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
गड्ढे में बच्चा गिरने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

पटना सिटी। अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी क्षेत्र में गड्ढे में एक बच्चे के गिरने पर वार्ड 56 के नागरिकों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशितों ने सरकार और वार्ड पार्षद के खिलाफ नारेबाजी कर गड्ढे को भरने का मांग की। लोगों का कहना था कि पिछले वर्ष से पक्का नाला व सड़क निर्माण को लेकर गड्ढा खोदने से नागरिकों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि इस नाले में गिरकर बच्चे व बड़े आए दिन घायल हो रहे हैं। तारेगना में निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन : निजीकरण, निगमीकरण व विनिवेशीकरण के खिलाफ शनिवार को एक्टू के तत्वावधान में तारेगना रेलवे गुमटी पर विरोध-प्रदर्शन हुआ। एक्टू नेता सह निर्माण मजदूर यूनियन के जिला सचिव कमलेश कुमार ने कहा कि सरकार की इस नीति से व्यापक पैमाने पर मजदूर प्रभावित होंगे। उनका शोषण बढ़ जाएगा। इस दौरान उमेश प्रसाद, राजदेव प्रसाद, सोनू कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार व अन्य मौजूद थे। शिक्षा, अनुशासन व स्वच्छता ही स्कूल की पहचान : अनुसूचित जाति-जनजाति आवासीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गायघाट में वैश्विक महामारी और शिक्षा विषय पर गोष्ठी हुयी। अध्यक्षता कर रहे एससी-एसटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार ने बालिका शिक्षा का प्रोत्साहित करते हुए बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था दी है। प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन को राजकीय शिक्षक सम्मान मिलने पर उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता इस विद्यालय की पहचान है। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त राजकीय मूकबधिर बालिका स्कूल के प्राचार्य सत्यनारायण साहू ने एससी-एसटी स्कूलों के शिक्षकों के लिए शिक्षक सम्मान आरक्षित किए जाने की मांग की। पूर्व प्राचार्य विध्याचली देवी, डॉ. कुमारी प्रभावती, डॉ. कीर्ति प्रकाश, किरण कुमारी, डॉ. पल्लवी, पुनीता कुमारी, रिया कुमारी झा, राजकुमार व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी