बिहारः शादी में मछली के सिर ने करा दिया हंगामा, सात फेरे लेने से पहले जमकर चले लाठी-डंडे

बिहार में बात-बात में विवाद होना आम होता जा रहा है। गोपालगंज का ताजा मामला चौंकाने वाला है। यहां मछली का सिर खाने को लेकर कुछ लोग भिड़ गए। घटना एक शादी के समारोह के दौरान हुई। -

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:05 PM (IST)
बिहारः शादी में मछली के सिर ने करा दिया हंगामा, सात फेरे लेने से पहले जमकर चले लाठी-डंडे
गोपालगंज में मछली को लेकर विवाद हो गया। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, भोरे (गोपालगंज)। बिहार में बात-बात में विवाद होना आम होता जा रहा है। गोपालगंज का ताजा मामला चौंकाने वाला है। भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला भटवलिया गांव में भोज के दौरान मछली का मुड़ा (सिर) नहीं मिलने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। एक दूसरे की लोगों ने जमकर पिटाई की। वारदात में तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे में भर्ती कराया गया, जहां तीनों घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भोरे थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

बताया जाता है कि सिसई टोला भटवलिया गांव निवासी धन्नु गोंड की लड़की की शादी थी। शुक्रवार की रात बरात आई थी। जिसमें हीरा गोंड भोज खाने बैठे थे। खाने के दौरान उन्होंने मछली का मुड़ा तथा और पीस मांगा। जिसे लाने में देरी होने पर हीरा गोंड ने मछली परोस रहे धन्नु गोंड के पट्टीदार सुदामा गोंड के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच लाठी डंडा और रॉड लेकर अजय गोंड, राजा गोंड सहित पांच लोग वहां पहुंच। इन लोगों ने सुदामा गोंड, उनके पुत्र मुन्ना गोंड तथा बहू रीना देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। वारदात के बाद शादी में अफरातफरी मच गई। मारपीट की घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर सुदामा गोड़ के बयान पर हीरा गोंड सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद शादी के जश्न में मारपीट की ही चर्चा होती रही। मछली को लेकर मारपीट की बात पूरे इलाके सुर्खियां बनी है। 

chat bot
आपका साथी