दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता से ज्यादा साफ है पटना का पानी, राजधानी को मिला 10वां स्थान Patna News

दिल्ली लखनऊ और कोलकाता से ज्यादा शुद्ध पानी बिहार की राजधानी का है। पटना का पानी शुद्धता के मामले में 10वें स्थान पर है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 09:38 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 09:38 AM (IST)
दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता से ज्यादा साफ है पटना का पानी, राजधानी को मिला 10वां स्थान Patna News
दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता से ज्यादा साफ है पटना का पानी, राजधानी को मिला 10वां स्थान Patna News

पटना, जेएनएन। पटना का पानी शुद्धता के मामले में 10वें स्थान पर है। शनिवार को सरकार की ओर से जारी 21 शहरों की सूची के मुताबिक, पानी की शुद्धता के मामले में राजधानी दिल्ली आखिरी पायदान पर है। आंकड़ों से हिसाब से बिहार की राजधानी पटना का पानी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, बेंगलुरु आदि शहरों से साफ है।

दुनिया में सबसे खराब हवा के बाद देश में सबसे खराब पानी भी दिल्ली का है। भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से पानी की गुणवत्ता पर तैयार रिपोर्ट को केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने जारी किया है। पानी की गुणवत्ता को 10 मानकों पर परखा गया था।

पासवान ने बताया कि दिल्ली में नल के पानी से लिए गए 11 नमूने सभी 10 मानकों पर फेल हो गए। दिल्ली के अलावा 20 अन्य राज्यों की राजधानियों से नमूने लिए गए थे। पानी की शुद्धता के मामले में कोलकाता और चेन्नई का हाल भी लगभग दिल्ली जैसा ही है। इनके 11 में से 10 नमूने फेल हुए हैं। सबसे शुद्ध पानी मुंबई का है। यहां के नमूने सभी मानकों पर खरे पाए गए। हैदराबाद दूसरे और भुवनेश्वर तीसरे स्थान पर है।

शुद्ध पानी वाले शहरों की रैंकिंग

1.मुंबई

2. हैदराबाद

3.भुवनेश्वर

4.रांची

5.रायपुर

6.अमरावती

7.शिमला

8.चंडीगढ़

9.तिरुअनंतपुरम

10.पटना

11.भोपाल

12.गुवाहाटी

13.बेंगलुरु

14.गांधीनगर

15.लखनऊ

16.जम्मू

17.जयपुर

18. देहरादून

19.चेन्नई

20.कोलकाता

21.दिल्ली

22 नवंबर तक आकाश रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर तक राजधानी में आकाश साफ रहेगा। कुछ इलाकों में 19 नवंबर से तापमान में कमी की संभावना है। पटना और आसपास के इलाके में तापमान शनिवार को सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया और भागलपुर में तापमान सामान्य से नीचे रहा। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री व अधिकतम 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को पटना का सामान्य न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री और अधिकतम 29.4 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था। गया सबसे सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी