Patna Weather News Update: मौसम ने ली करवट, सामान्य से चार डिग्री अधिक पहुंचा पटना का पारा

वसंत का आगमन हो चुका है। पछुआ की गति में तेजी आ गई है। पछुआ ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राजधानी के तापमान में उछाल आया। 24 घंटे में पारा 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:05 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:05 AM (IST)
Patna Weather News Update: मौसम ने ली करवट, सामान्य से चार डिग्री अधिक पहुंचा पटना का पारा
बिहार में मौसम ने ली करवट । सांकेतिक तस्‍वीर ।

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार में मौसम ने करवट ली है। ठंड बिल्‍कुल बेअसर हो चुका है। वसंत का आगमन हो चुका है। राज्य में पछुआ की गति में तेजी आने पर शुक्रवार को राजधानी के तापमान में उछाल आया। पिछले चौबीस घंटे में राजधानी में पारा दो डिग्री सेल्सियस चढ़ गया।  शनिवार को भी इसमें वृद्धि की संभावना है।

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजधानी की हवा में आर्द्रता 55 फीसद रिकॉर्ड की गई। हवा की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राज्य में शीत ऋतु समाप्त हो रही है और बसंत का आगमन हो चुका है। ऐसे में राजधानी की हवा अब गर्म होने लगी है। इसकी आर्द्रता में भी काफी कमी आई है। पटना के अलावा गया, भागलपुर, पूर्णिया का तापमान भी बढ़ा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य के तापमान में अभी उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। फिलहाल गर्मी बढ़ेगी ।

chat bot
आपका साथी