Patna Weather Forecast: बिहार में बर्फीली हवा का सितम जारी, अगले दो दिनों तक नहीं बदलेंगे हालात

Patna Weather Forecast बिहार में पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर के हालात हैं। इससे जन-जीवन प्रभावित हो गया है। इसमें अगले दो दिनों तक बदलाव के आसार नहीं हैं। बिहार में मौसम की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:25 PM (IST)
Patna Weather Forecast: बिहार में बर्फीली हवा का सितम जारी, अगले दो दिनों तक नहीं बदलेंगे हालात
बिहार में ठंड का सितम जारी। फाइल तस्‍वीर।

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार में पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं का कहर लगातार जारी है। इस कारण इन दिनों पूरे राज्य में भीषण ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण लोग घर में दुबने को मजबूर हो गए हैं। आसमान में बदली छाए रहने और कोहरे के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार की दोपहर में हल्की धूप निकलने के बावजूद सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। शुक्रवार को राजधानी पटना प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा रहा। शनिवार की सुबह से भी मौसम का हाल बेहाल है। अगले दो-तीन दिनों तक ठंड व ठिठुरन  बढ़ने के आसार हैं। राज्य के कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

तापमान सामान्‍य से कम, अभी और बढ़ेगी ठंड

शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री लुढ़ककर 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग पटना के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को गया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस और डेहरी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी मौसम सर्द है। आज तापमान के और गिरने की उम्‍मीद है। शक्रवार को राज्य के वातावरण में आर्द्रता 80 से 100 फीसद रिकॉर्ड की गई। ऐसी स्थिति शनिवार को भी बनी रहने की संभावना है।

अगले दो दिनों तक बनी रहेगी ठिठुरन की स्थिति

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। जबकि, पूर्वी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर 1-2 डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। राज्य के दक्षिणी भागों में उत्तर-पश्चिम हवा का प्रभाव बना है। हवा की गति 14 किमी प्रति घंटे है, जिसके कारण ठंड व ठिठुरन की स्थिति दो दिनों तक बनी रहेगी।

chat bot
आपका साथी