पावर लिफ्टिंग में कुल 540 किग्रा वजन उठाकर पटना के उपेंद्र ने जीता कांस्य पदक

पावर लिफ्टिंग के 66 किग्रा में आरएसबी पटना के उपेंद्र कुमार ने स्कॉट बेंच और डेड लिफ्ट में कुल 540 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 11:29 AM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 11:29 AM (IST)
पावर लिफ्टिंग में कुल 540 किग्रा वजन उठाकर पटना के उपेंद्र ने जीता कांस्य पदक
पावर लिफ्टिंग में कुल 540 किग्रा वजन उठाकर पटना के उपेंद्र ने जीता कांस्य पदक

पटना, जेएनएन। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग व बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट के तीसरे दिन मध्य प्रदेश के राजेश सुखवारे और आरएसबी अहमदाबाद के अनिल कुमार ने पावरलिफ्टिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीते। पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित पावर लिफ्टिंग के 66 किग्रा में आरएसबी पटना के उपेंद्र कुमार ने स्कॉट, बेंच और डेड लिफ्ट में कुल 540 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। स्वर्ण अनिल ने (587.5 किग्रा), रजत महाराष्ट्र के मनोज चौधरी ने 588 किग्रा वजन उठाकर जीता।

बिहार के अमित पाठक ने पाया चौथा स्थान

74 किग्रा में बिहार के अमित पाठक ने 597.5 किग्रा वजन उठाकर चौथा स्थान हासिल किया। स्वर्ण आरएसबी इंदौर के शैलेंद्र सेवतिये ने 705 किग्रा, रजत आरएसबी हैदराबाद के स्टीफन ने 632.5 किग्रा, कांस्य आरएसबी मुंबई के प्रदीप कुशवाहा ने 627.5 किग्रा वजन उठाकर जीता। बेस्ट फिजिक में हरियाणा के सतवीर सिंह ने 70 किग्रा, सुरेश ने 75 किग्रा और 100 किग्रा भार में स्वर्ण पदक जीते। इस इवेंट में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने कंधे, आर्म, थाई, चेस्ट के साथ-साथ सिक्स पेक मशल्स का जबरदस्त प्रदर्शन किया। आयोजन सचिव मिथिलेश मिश्रा, आइपीएस ने सभी को पदक प्रदान किया। मौके पर टूर्नामेंट के संयोजक संजीव मोहन प्रसाद, श्रम संसाधन विभाग के पूर्व अवर सचिव अनिल झा, विजय कुमार श्रीवास्तव व प्रेम कुमार मौजूद थे।

विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य विजेता

पावर लिफ्टिंग 59 किग्रा : राजेश सुखवारे (मध्यप्रदेश), विजय सिंदे (महाराष्ट्र), दुरई राज (चेन्नई), बेस्ट फिजिक 55 किग्रा : संभाजी सेल्के (मुंबई), सुब्रत संतरा (कोलकाता), संदेश सिवालकर (महाराष्ट्र), 60 किग्रा : जयदेव राय (इंदौर), मुकेश सिंह रावत (दिल्ली), के. श्रीनिवास राव (मुंबई), 65 किग्रा : अरुण सोखिन (दिल्ली), एस. श्रीकांत (मुंबई), धर्मेंद्र कुमार (हरियाणा), 70 किग्रा : सतवीर सिंह (हरियाणा), टीआर सहाजीत (केरल), संजय कानू (मुंंबई), 75 किग्रा-सुरेश (हरियाणा), राजीव पाल (उत्तर प्रदेश), मनोज कुमार (हरियाणा)।

chat bot
आपका साथी