Patna:रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो पकड़ाया, करा दी गई शादी, दुल्‍हन को लेकर चला लेकिन

पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों को अगले दिन विदा कर दिया गया। लेकिन दिलोजान से चाहने की बात करने वाला लड़का इतना दगाबाज निकला कि लड़की सन्‍न रह गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 12:19 PM (IST)
Patna:रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो पकड़ाया, करा दी गई शादी, दुल्‍हन को लेकर चला लेकिन
शादी के बाद दुल्‍हन को छोड़कर फरार।

धनरुआ (पटना), संवाद सूत्र। शादी के बाद दिलों जान से चाहने वाला ऐसा दगाबाज निकलेगा, यह तो सरिता ने सोचा ही नहीं था। प्रेम प्रसंग में हुई शादी के बाद वह रास्‍ते से ही छोड़कर भाग निकला। वह किसी तरह तलाश करते हुए साहिल के घर पहुंची। लेकिन वहां आरती की थाल की जगह लाठी-डंडे से उसका स्‍वागत किया गया। मारपीट कर उसे भगा दिया। काफी देर तक बाजार में हंगामा होता रहा। आखिरकार पीड़‍िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। 

रात में मिलने पहुंचा तो लड़की के घर वालों ने करा दी शादी 

मामला धनरुआ थाना क्षेत्र के धनरुआ बाजार का है। बताया जाता है कि रेडबिगहा गांव के साहिल कुमार का प्रेम संबंध खगड़ी चक्रमासी गांव की सरिता कुमारी के साथ करीब दो वर्षों से चल रहा था। सहिल अक्‍सर रात के समय उसके घर पहुंच जाता था। घर से बाहर दोनों मिलते थे। एक माह पूर्व भी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दोनों को पभेड़ी मोड़ से पकड़ा था। इधर गुरुवार की देर रात साहिल अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। लड़की के स्‍वजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की पहल पर रात में ही गांव के मंदिर में उनकी शादी करा दी गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे नवविवाहित जोड़े को विदा किया गया। लेकिन युवक चकमा देकर बीच रास्‍ते से ही फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- बिहारः इस सीता को झेलना पड़ा 14 दिनों का वनवास, कोर्ट के आदेश पर पहुंच ही गई राम के पास

ससुरालवालों ने घर में घुसने से रोका, हंगामा 

काफी देर तक साहिल नहीं लौटा तो सरिता किसी तरह उसे ढूंढ़ते हुए धनरुआ बाजार पहुंची। वहां दुल्‍हन के वेश में सजी युवती को देखने के लिए भीड़ लग गई। इसके बाद वह रेडबिगहा पहुंची। लेकिन साहिल के परिवारवालों ने उसे घर में घुसने से रोक दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। साहिल के परिवार लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान वहां काफी भीड़ जुट गई। जब किसी तरह बात नहीं बनी तो सरिता थाने पहुंची। पुलिस को आपबीती सुनाई।  इस बाबत थानेदार राजू कुमार ने बताया कि शादी की सूचना मिली है। लड़की आवेदन देगी तो कारवाई की जाएगी। फिलहाल लड़की अपने घर चली गई। बाद में उसने थाने में इसकी शिकायत की। 

यह भी पढ़ें- Buxar: जयमाल के समय लड़कियों पर युवकों ने कसी थी फब्तियां, विदाई के समय हुआ कुछ ऐसा

chat bot
आपका साथी