मुंबई से लौट सकती पटना पुलिस सबूतों की तैयार कर रही फाइल

मुंबई पहुंची पटना पुलिस एक से दो दिनों में वापस लौट सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 07:54 AM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:54 AM (IST)
मुंबई से लौट सकती पटना पुलिस
सबूतों की तैयार कर रही फाइल
मुंबई से लौट सकती पटना पुलिस सबूतों की तैयार कर रही फाइल

पटना । मुंबई पहुंची पटना पुलिस एक से दो दिनों में वापस लौट सकती है। सीबीआइ जांच के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पटना पुलिस बुधवार को किसी से पूछताछ करने नहीं निकली। अब पटना पुलिस मामले से जुड़े सबूतों की फाइल तैयार कर रही है। अब तक जांच से जुड़े सभी कागजात इकट्ठा किये जा रहे हैं ताकि मामले में जरूरत पड़ने पर जांच एजेंसी को सौंपा जा सके। सेंट्रल रेंज आइजी संजय सिंह ने जानकारी दी कि पटना पुलिस की टीम वापस लौट सकती है।

: अब तक 12 लोगों से पूछताछ, मिले कई सबूत :

27 जुलाई को मुंबई पहुंची पटना पुलिस अब तक सुशांत की बहन, अंकिता लोखंडे, फिल्म डायरेक्टर छाबड़ा और रूमी जाफरी, नौकर नीरज, गार्ड, कुक, दीपेश सावंत, सिद्धार्थ पिठानी सहित करीब 12 लोगों का बयान ले चुकी है। सुशांत के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य सबूत भी जुटाए हैं।

: मुंबई पुलिस ने बताया था- दिशा की फाइल हो गई डिलीट :

पटना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब पटना पुलिस ने मलाड में सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा की मौत से संबंधित फाइल मांगी तो बताया गया कि यह कंप्यूटर से डिलीट हो गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जब तक पटना पुलिस सुशांत मामले की जांच कर रही थी तब तक मुंबई पुलिस उतनी बेचैन नहीं दिखी। दिशा की आत्महत्या मामले की जांच शुरू होते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। बुधवार को मुंबई पुलिस ने दिशा मामले में आम लोगों से सबूत देने की अपील जारी की है। बिहार पुलिस की मानें तो दिशा मामले के सबूत गायब होने या सबूत नष्ट करने के बाद अब मुबई पुलिस अपने ही बुने जाल में फंसती जा रही है।

chat bot
आपका साथी